जानकारी के अनुसार इसके बाद से आवेश तिवारी पर फेसबुक पर लगातार धमकियां मिल रही थी। जिसके बाद तिवारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तिवारी ने अपनी शिकायत में बताया कि कैसे तीनों आरोपियों ने मिलकर फेसबुक के जरिए दो समुदायों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाने वाले आर्टिकल प्रसारित किए। यही नहीं इन दोनों समुदायों के बीच दुश्मनी, नफरत व द्वेष पैदा करने वाले फेसबुक पर पोस्ट डाले गए और उनको धमकी भी दी गई। इसके साथ ही पत्रकार आवेश तिवारी को जान से मारने की भी धमकी भी दी गई। आवेश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अंखी दास, विवेक सिन्हा और राम साहू के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।