विविध भारत

जनरल बिपिन रावत बने सीओएससी अध्यक्ष, वायुसेना प्रमुख धनोआ ने सौंपी छड़ी

संभवता सीओएससी प्रमुख के पद पर यह है आखिरी तैनाती जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 को बने थे सेनाध्यक्ष इस सप्ताह रिटायर होने वाले हैं वायुसेना प्रमुख धनोआ  

2 min read
बिपिन रावत को बैटन सौंपते बीएस धनोआ

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत अब चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) के नए चेयरमैन बन गए हैं। इस सप्ताह रिटायर होने वाले सीओएससी चेयरमैन और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने शुक्रवार को अपनी छड़ी जनरल बिपिन रावत को सौंपी।

तीनों सेनाओं के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को सीओएससी का चेयरमैन बनाया जाता है। संभवता आखिरी बार इस पद पर किसी सैन्य अधिकारी की नियुक्ति की गई है क्योंकि अब भारत सरकार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का नया पद लेकर आ रही है।

रक्षा मंत्रालय के प्रमुख प्रवक्ता ने शुक्रवार को इस दौरान आयोजित समारोह की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, "नई दिल्ली में आज पद छोड़ने वाले सीओएससी के चेयरमैन एयर चीफ मार्शल, सीओएससी के नए प्रमुख सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को छड़ी सौंपते हुए। इस तस्वीर में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद हैं।"

बीते 15 अगस्त को पीएम मोदी ने लाल किले से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद के सृजन की घोषणा की थी। इस पद पर सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा।

गौरतलब है कि मौजूदा वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने इस साल 1 जून को चेयरमैन, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का पदभार ग्रहण किया था। धनोआ को यह पद पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के जाने पर हासिल हुआ था।

वहीं, जनरल रावत को दिसंबर 1978 को आईएमए देहरादून से 11वीं गोरखा राइफल्स की पांचवीं बटालियन में कमिशन मिला था।

रावत पूर्वी क्षेत्र की लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के साथ इंफैंट्री बटालियन, राष्ट्रीय राइफल सेक्टर, कश्मीर घाटी की इंफैंट्री डिविजन और पूर्वोत्तर में कॉर्प्स को कमांड कर चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (एमओएनयूसी) के चैप्टर सेवेन मिशन की मल्टीनेशनल ब्रिगेड को भी कमांड किया है। बिपिन रावत को 31 दिसंबर 2016 को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर नियुक्त किया गया था।

Updated on:
27 Sept 2019 09:53 pm
Published on:
27 Sept 2019 05:08 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?