
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक लड़की ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। लड़की एक्वेरियम में डूब कर हेल्प मांगती दिखी। अगल तरीके का यह प्रदर्शन चूहों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार को लेकर किया गया।
जानवरों की भलाई के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के कार्यकर्ताओं में से एक इस लड़की ने पानी के टब के अंदर बैठकर चूहों पर होने वाले स्वीम टेस्ट के विरोध में प्रदर्शन किया।
इस अनोखे प्रदर्शन के दौरान पेटा की कार्यकर्ता एक छोटे से एक्वेरियम में पानी के अंदर तैरती नजर आई। इस दौरान जो भी व्यक्ति वहां से गुजर रहा था उसके लिए यह नजारा बिलकुल अलग था। देखते ही देखते जंतर-मंतर के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता ने मीडिया से बात करते हुए जानवरों के साथ होने वाले क्रूर परीक्षण को गलत बताया। लड़की ने कहा कि इस तरह के परीक्षण जानवरों के साथ होने वाले अत्याचार को बढ़ा रहे हैं। इसलिए पेटा ने इसके खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया है।
आपको बता दें कि इंसानों के लिए बनाई जाने वाली दवा का पहल परिक्षण वैज्ञानिक चूहों पर करते हैं। अगर दवा चूहों के लिए फायदेमंद होती है तो उसे मेडिकल साइंस में माना जाता है कि यह इंसानों के लिए भी लाभकारी है।
लेकिन टेस्ट में दवा का असर चूहों पर नकारात्मक पड़ता है तो उसे इंसान के लिए खतरनाक माना जाता है। इन परिक्षणओं के दौरान चूहों पर अमानवीय व्यवहार होता है। उन्हें कई तरह की प्रताड़ना दी जाती हैं।