विविध भारत

Coronavirus: भारत की बड़ी कामयाबी, दुनिया में सर्वाधिक रिकवरी और दूसरे नंबर पर टेस्टिंग

दुनिया में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के मामले में भारत सबसे आगे। 9.6 करोड़ टेस्टिंग के साथ कोरोना ( COVID-19 ) परीक्षण के मामले में दूसरे नंबर पर है भारत। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीं कई महत्वपूर्ण जानकारियां।

2 min read
Good News: Maximum COVID-19 recovered cases and second most testing done in India Globally

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( COVID-19 ) महामारी के बीच भी भारत ने अपनी इच्छाशक्ति से बड़ी उपलब्धि हासिल की है और अब दुनिया के सामने एक महत्वपूर्ण उदाहरण पेश किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया कि दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भारत में है और यह किसी भी देश में किए गए कोविड-19 टेस्टिंग की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है।

9.6 करोड़ से ज्यादा टेस्टिंग

देश में COVID-19 के हालात को लेकर अपडेट देने के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भूषण ने कहा, "हमारे यहां दुनिया में COVID-19 से ठीक होने वाले मामलों की सबसे बड़ी संख्या है और हम किसी भी देश में परीक्षणों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। भारत में COVID-19 से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद 67 लाख को पार कर गई है। हमने देश में 9.6 करोड़ से ज्यादा COVID-19 टेस्टिंग की हैं।"

एक सप्ताह में केस हुए कम

भूषण ने आगे कहा कि हालांकि कई देशों ने कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि भारत ने पिछले 7 दिनों में प्रति 10 लाख की जनसंख्या में केवल 310 मामले ही दर्ज किए हैं, जो वैश्विक स्तर पर सबसे कम हैं।

एक्टिव केस 7.5 लाख से कम

उन्होंने बताया, "इसी तरह भारत ने इसी अवधि में प्रति 10 लाख में 83 मौतें दर्ज की हैं, जो वैश्विक स्तर पर भी सबसे कम हैं। रिकवरी रेट वर्तमान में 88.63 प्रतिशत है और इसमें सुधार जारी है। इसके साथ ही एक्टिव केस अब 7.5 लाख से नीचे हैं और इनमें गिरावट जारी है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों का देश के कुल एक्टिव केस में 64 फीसदी का योगदान है।"

1 फीसदी से नीचे मृत्यु दर लाने का लक्ष्य

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि 84 दिनों के बाद भारत ने एक दिन में 50,000 से अधिक नए कोरोना वायरस के केस दर्ज किए हैं। केस फेटलिटी रेट यानी केस की मृत्यु दर वर्तमान में 1.52 प्रतिशत है, में भी कमी आ रही है। हम मृत्यु दर को 1 प्रतिशत से नीचे लाने के प्रयास कर रहे हैं।

कुल केस 76 लाख के करीब

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में 46,791 नए COVID-19 मामले सामने आए जबकि 587 लोगों की इस वायरस के चलते मौत हुई है। इसके चलते देश में अब कुल मामलों की संख्या 75,97,064 पहुंच चुकी है। मंत्रालय के अनुसार एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 7,48,538 है, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 67,33,329 है। वहीं, देश में अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,15,197 हो गई है।

Updated on:
20 Oct 2020 08:03 pm
Published on:
20 Oct 2020 06:50 pm
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी