विविध भारत

Google ने देश की इस भाषा को बताया ‘सबसे खराब’, लोगों की नाराजगी और हंगामे के बाद मांगी माफी

देश में सबसे भद्दी भाषा कौन सी? Google का जवाब सुनकर मचा हंगामा, अब सरकार करेगी ये कार्रवाई

2 min read
Google hass issued an apology after search result showed Kannada is Ugliest language in India

नई दिल्ली। गूगल ( Google ) पर भारत में ‘सबसे खराब भाषा’ के सवाल का जवाब कन्नड़ ( Kannada ) आने पर कर्नाटक ( Karnataka ) में गुरुवार को लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। यही नहीं गूगल के खिलाफ अब सरकार ने भी कानूनी नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है।

सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस मामले में गूगल की निंदा की है। हालांकि बाद में गूगल की ओर से ‘भारत में सबसे भद्दी (अगलिएस्ट) भाषा’ पूछे जाने पर अपने सर्च इंजन पर आने वाले जवाब से कन्नड़ को हटा लिया। कंपनी ने लोगों से इस मामले में खेद जताते हुए कहा कि सर्च के परिणाम में उसकी राय नहीं होती।

एक्शन मोड में कर्नाटक सरकार
कर्नाटक के कन्नड़, संस्कृति और वन मंत्री अरविंद लिंबावली ने कहा कि गूगल को उक्त प्रश्न का यह जवाब देने के लिए कानूनी नोटिस भेजा जाएगा।

मंत्री ने ट्विटर पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की और गूगल से कन्नडिगा लोगों से माफी मांगने को कहा।

लिंबावली ने ट्वीट किया कि कन्नड को खराब तरह से दिखाना महज कन्नडिगा लोगों के गौरव को अपमानित करने का गूगल का प्रयास है।

'मैं गूगल से कन्नड़ और कन्नडिगा से तत्काल माफी मांगने को कहता हूं। हमारी खूबसूरत भाषा की छवि खराब करने के लिए गूगल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

पूर्व सीएम कुमारस्वामी भी नाराज
पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने ट्वीट करके गूगल की निंदा की। उन्होंने सवाल किया कि- 'क्या भाषा के लिहाज से गूगल ‘गैरजिम्मेदाराना तरीके से बर्ताव’ करता है।

बेंगलूरु मध्य से भाजपा सांसद पी सी मोहन समेत अन्य नेताओं ने भी गूगल की निंदा करते हुए उससे माफी मांगने को कहा।

गूगल प्रवक्ता ने दी सफाई
विवाद बढ़ता देख गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘सर्च हमेशा पूरी तरह परिपूर्ण नहीं होती। कई बार इंटरनेट पर उल्लेखित सामग्री के विशेष सवालों के लिए आश्चर्यजनक परिणाम हो सकते हैं।’

उन्होंने कहा- ‘हम जानते हैं कि यह आदर्श नहीं है, लेकिन जब हमें किसी मुद्दे से अवगत कराया जाता है तो हम तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करते हैं और अपने अल्गोरिद्म को सुधारने के लिए लगातार काम करते हैं।

स्वाभाविक रूप से इनमें गूगल की अपनी राय नहीं होती और हम इस गलतफहमी के लिए और किसी की भी भावनाओं को आहत करने के लिए खेद जताते हैं।’

Published on:
04 Jun 2021 08:55 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर