विविध भारत

सेशल्ज राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान गर्मी में चक्कर खाकर गिरा गार्ड, पीएम ने पूछा हालचाल

राष्ट्रपति भवन में सेशल्ज के राष्ट्रपति डैनी फॉरे का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहे।
2 min read
 pm modi
सेशल्ज राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान गर्मी में चक्कर खाकर गिरा गार्ड, पीएम ने पूछा हालचाल

नई दिल्ली। सेशल्ज के राष्ट्रपति डैनी फॉरे भारत दौरे पर हैंं। सोमवार को उनके स्वागत के दौरान एक ऐसी घटना घटी जो कुछ ही पलों में चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, पीएम मोदी राष्ट्रपति डैनी के स्वागत के लिए राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे। इस दौरान मेहमान राष्ट्रपति के स्वागत में काफी देर से खड़े भारतीय वायु सेना के गार्ड की गर्मी और लू लगने से तबीयत खराब हो गई।

तबीयत खराब होने कारण वह चक्कर खाकर नीचे गिर पड़ा। तभी वहां से गुजर रहे पीएम मोदी कुछ देर के लिए रुक गए और गार्ड का हाल पूछा। पीएम मोदी द्वारा गार्ड के स्वास्थ के बारे में पूछा जाने वाली घटना चंद मिनटों में ही चर्चा का विषय बन गई। वहीं, गार्ड को डॉक्टर को दिखाया गया।

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति भवन में सेशल्ज के राष्ट्रपति डैनी फॉरे का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। राष्ट्रपति भवन पहुंचने से पहले डैनी फॉरे ने सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

फॉरे ने भारत को एक महान देश बताते हुए उसके साथ सेशल्ज के संबंधों को महत्वपूर्ण बताया हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज एक एक महान देश की सीमा में खड़ा हूं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और सेशल्ज के बीच संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने इन संबंधों को आगे ले जाने की बात कही।

Published on:
25 Jun 2018 02:16 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर