scriptजम्मू: भाजपा विधायक पर लगा पूर्व सैन्यकर्मी की बेटी के अपहरण का आरोप, हुआ यह खुलासा | Jammu: BJP MLA accused of abducting daughter of ex-army personnel | Patrika News

जम्मू: भाजपा विधायक पर लगा पूर्व सैन्यकर्मी की बेटी के अपहरण का आरोप, हुआ यह खुलासा

Published: Jun 25, 2018 11:40:41 am

Submitted by:

Mohit sharma

पूर्व सैन्यकर्मी ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी का आरएसपुरा सीट से भाजपा विधाकय गगन भगत ने अपहरण किया है।

BJP

जम्मू: भाजपा विधायक पर लगा पूर्व सैन्यकर्मी की बेटी के अपहरण का आरोप

नई दिल्ली। जम्मू में एक भाजपा विधायक पर अपहरण का आरोप लगा है। यहां एक पूर्व सैन्यकर्मी ने भाजपा विधायक पर बेटी के अपरहण का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा विधायक ने इन आरोपों बेबुनियाद बताया और अपनी राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश बताया।

हीरोइन बनाने का लालच देकर महिला पर डाला संबंध बनाने का दबाव, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब अपहरण के आरोपों के कुछ ही समय बाद सैन्यकर्मी की बेटी मीडिया के सामने आई गई। बेटी ने बताया कि वह अपने फ्रेंड के साथ रह रही थी। बता दें कि पूर्व सैन्यकर्मी ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी का आरएसपुरा सीट से भाजपा विधायक गगन भगत ने अपहरण किया है।

अमित शाह का मेगा प्लान, 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 543 सीटों पर नियुक्त किए जाएंगे प्रभारी

मीडिया के सामने आई बेटी

अपहरण के आरोप के बाद मीडिया के सामने आई पूर्व सैन्यकर्मी की बेटी ने कहा कि वह परिवार के मर्जी के बिना एक लड़के से लव मैरिज करना चाहती है। इसको लेकर उसके परिवार को उसको तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं। इसलिए वह अपने दोस्त के घर रह रही है। इसके साथ ही लड़की ने भाजपा विधायक की तरफदारी कर उनको अच्छा इंसान बताया। उसने कहा कि मेरा परिवार पीडीपी का समर्थक रहा है इसलिए भाजपा विधायक पर निशाना साधा जा रहा है। हालांकि लड़की ने यह भी बताया कि वह अपने परिवार वालों को बताकर ही घर से बाहर गई थी।

भाजपा को बड़ा झटका? आजसू ने दिए एनडीए को छोड़ने के संकेत

कार्रवाई की जाएगी

बता दें कि इससे पहले जम्मू के पुलिस कप्तान विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया था कि अपहरण संबंधी मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो