विविध भारत

फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में तेज आंधी के बाद बारिश के साथ पड़े ओले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया मौसम में बदलाव की वजह से दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी के बाद बारिश के साथ ओले पड़ें

less than 1 minute read

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Rain in Delhi-NCR ) और उससे सटे इलाकों में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया।

मौसम में बदलाव की वजह से दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी के बाद बारिश ( Rain ) के साथ ओले पड़ें। दिल्ली के साथ गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और सोनीपत में तेज आंधी के बाद बारिश हुई है।

जिससे लोगों ने तपती गर्मी में राहत की सांस ली। आपको बता दे कि मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन पहले दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावनाएं जताई थी।

मौसम विभाग के अनुसार देश में पश्चिम विक्षोम के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

दरअसल, मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बचलते दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा था।

आपको बता दें कि इस समय होने वाली बारिश व आंधी से किसानों को भारी नुकसान है।

किसानों के खेत में गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो किसान की मेहनत पर पानी फिर सकता है।

ये भी पढ़ें

Weather Updates: दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश, तापमान में आई गिरावट
Updated on:
30 Apr 2020 10:48 pm
Published on:
30 Apr 2020 10:02 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत