विविध भारत

कुछ दिन और आसमान से बरसती रहेगी आग, उत्तर भारत में जारी रहेगा लू का कहर

उत्तर भारत में अगले पांच दिन तापमान में कोई गिरावट आने का अनुमान नहीं है।
2 min read
Heatwave
कुछ दिन और आसमान से बरसती रहेगी आग, उत्तर भारत में जारी रहेगा लू का कहर

नई दिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में आसमान से आग बरस रही है। झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही हैr पूरे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं। ये क्षेत्र लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब आैर जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिन तक गर्म हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।

जारी रहेगा चुभती-जलती गर्मी का कहर

उत्तर भारत में अगले पांच दिन तापमान में कोई गिरावट आने का अनुमान नहीं है। सूरज की किरणें अपना सितम ढाहती रहेंगी।लू का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इस को लेकर लू का अलर्ट जारी किया है। गर्मी का प्रचंड रूप पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है।

ग्रमी @ 47

तापमान की बात करें तो तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्म हवाओं के बीच तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद में पारा 46 डिग्री को छू गया, जबकि झांसी अौर आगरा में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंचा। मौसम विभाग के के अनुसार रविवार को मध्य प्रदेश का खजुराहो देश में सबसे गर्म रहा जहां पारा 47.2 डिग्री तक चढ़ गया। उधर राजस्थान में भी गर्मी अपने पूरे शबाब पर है।उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद में पारा 46 डिग्री को छू गया, जबकि झांसी अौर आगरा में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंचा। राजधानी में लू के थपेड़े चल रहे हैं। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में पारा 45.8 तक पहुंच गया।सूरज की तपिश से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं।


गर्मी से बेहाल हुए लोग

चिलचिलाती धूप, गर्म हवाओं से लोग परेशान दिख रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ही घर से निकल रहे हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग जहां एसी कूलर का सहारा ले रहे हैं तो वहीं ठंडे तरल पदार्थ का सेवन कर गर्मी से बच रहे हैं।आप को यहां बतादें कि भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप की मार से मजदूरी पेशे से जुड़े लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। गर्मी से कई लोगों की मौत की भी खबर है।

बुधवार को आएगा मानसून

बुधवार को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है, जबकि दिल्ली में 20 जून तक प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो जाएगी।मौसम विभाग ने देश में तीन दिन पहले मानसून के दस्तक देने का पूर्वानुमान जारी किया है।

Published on:
28 May 2018 09:45 am
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य