11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पारा @ 48 पार, गर्मी ने झुलसाया

भीषण गर्मी में पंखे-कूलर भी नहीं दे पा रहे राहत

2 min read
Google source verification
heat wave in dAUSA

पारा @ 48 पार, गर्मी ने झुलसाया

दौसा. जिले में दिनों-दिन गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। इस सीजन में रविवार को सूर्यदेव ने सबसे अधिक आग बरसाई। तापमान का पारा 47 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। इसीप्रकार लालसोट में तापमान का पार 48 डिग्री पार कर गया। पंखे-कूूलर भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं दे पाए। तापमान की तीव्रता के कारण कूलर-पंखे गर्म हवा फेंक रहे थे। शीतल पेय, नीबू की शिकंजी, पुदीने का पानी पीकर लोग गर्मी से बचाव कर रहे हैं। हालांकि अपराह्न बाद ज्यूस एवं कोल्ड ड्रिंक्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई।


हीट स्ट्रोक (तापघात ) की आशंका


जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. आर.के.मीना ने बताया कि गर्मी में तापमान बढ़ते ही मानव शरीर में हीट स्ट्रोक की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे शरीर में पानी की कमी, उल्टी, दस्त एवं बुखार की सम्भावना बढ़ जाती है। लोग इससे बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। धूप में कम से कम बाहर निकलें। धूप में निकलते समय सिर व मुंह पर कपड़ा जरूरी रखें।


बिजली पर टिकी रही निगाह


इस भीषण गर्मी में लोगों को पांच मिनट भी पंखे व कूलर बंद होना सहन नहीं हो रहा था। कुछ देर की बिजली कटौती में ही लोग पसीने में तर हो रहे थे। हालांकि ग्रामीण इलाकों में तो डिस्कॉम ने दिनभर कई बार घंटों की बिजली कटौती की। ऐसे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़़ी। बिजली कटौती बैरन बनी हुई है।


ग्रामीण इलाकों में रात के समय भी डेढ़ से 2 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। लोग जब विद्युत निगमकर्मियों के पास कॉल करते हैं तो एक ही जवाब होता है कि आगे से ही बिजली कटौती एवं लोडशैडिंग की जा रही है।

सुबह से ही बरसने लग गई आग


सुबह 8 बजे से ही गर्म हवा शुरू हो गई। सूर्यदेव ने भी आग उगलना शुरू कर दिया। भीषण गर्मी एवं लू के थपेड़ों से लोग सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अपने मकानों में दुबके रहे। इससे बाजार सूने तो सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। बाइकों पर चलने वाले लोग मुंह पर रुमाल या बिना हेलमेट के नहीं चल रहे थे। वाहनों को कुछ देर धूप में खड़ा करने पर ही आग की तरह तप रहे थे।