
गंगापुरसिटी में आग में स्वाह हुए छप्परपोश
गंगापुरसिटी. ग्राम पंचायत अमरगढ़ के मालियों की चौकी गांव में रविवार दोपहर आग से चार छप्परपोश स्वाह हो गए। घरेलू सामान जल जाने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकल भी पहुंची। लाला अमरगढ़ ने बताया कि छप्परपोश के ऊपर से जा रहे बिजली तार से चिंगारी गिरने के कारण बुद्दू माली के पुत्र भरतू माली, जगदीश माली, हरकेश माली व सुरेश माली के छप्परपोश में आग लग गई। ग्रामीणों ने टैंकर से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में आई दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छप्परपोश राख हो गए। आग में एक मोटरसाइकिल, खाट, रजाई-गद्दे, पहनने के कपड़े, सरसों, गेहंू व नकदी जल कर राख हो गई। पटवारी फोरन्ती मीना, रमेशचंद रैगर, गिर्राज माली, समयसिंह गुर्जर आदि ने मौका देखा है।
झाडि भी जली
बंदरिया के बालाजी क्षेत्र में रविवार को एक खाली प्लाट में उगी झाडिय़ों व कचरे में आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस व नगरपरिषद में सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर
काबू पाया। यहां नगरपरिषद के फायरमैन राम नरेश ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
यहां भी हुआ हादसा
बामनवास. अमावरा पंचायत की ढाणी गोठ बनी में रविवार दोपहर छप्परपोश में आग से वहां रखा सामान रख हो गया। पीडि़त सुमेरसिंह गुर्जर ने बताया कि दोपहर तीन बजे छप्परपोश में आग लग गई। परिजनों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। आग में तीव्रता होने के चलते प्रयासों के बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। ऐसे में छप्परपोश के रखा घरेलू सामान राख हो गया। पीडि़त के अनुसार रोजमर्रा का उपयोगी सामान के अलावा, अनाज, बिस्तर एवं जेवरात भी राख हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार पीडि़तों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
Published on:
28 May 2018 07:27 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
