विविध भारत

पहाड़ों पर बरस रही आसमानी आफत, उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते बंद हुई 71 सड़कें

भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के कई इलाकों में जीना हुआ मुहाल। भूस्खलन के कारण अब 71 सड़कें हो चुकीं बंद। खुलने में लगेगा एक सप्ताह।

2 min read
पहाड़ों पर बरस रही आसमानी आफत, उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते बंद हुई 71 सड़कें

नई दिल्ली। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में यहां हो रही जोरदार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भूस्खलन की इन घटनाओं के कारण अब उत्तराखंड में ही 71 सड़कें बंद हो गई हैं। आपको बता दें कि बुधवार को ही मणिपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते यहां लैंडस्लाइड की बड़ी घटना सामने आई है। तामेंगलांग जिले में भूस्खलन के कारण 9 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बचाव पहुंच गया और बचाव काम में जुट गया है।

अगले 24 घंटे कई इलाकों पर हो सकते हैं भारी, मौसम विभाग ने चार राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट
इस साल मौसम की सबसे ज्यादा मार सड़कों पर पड़ी है। पिथौरागढ़ जिले में दो दर्जन मोटर मार्ग पर मलबा आया हुआ है, जबकि 6 पुल बह चुके हैं। उधर पौढ़ी में ये संख्या 29 तक पहुंच गई है। प्रशासन की माने तो इन रास्तों से मलबा हटाने में एक हफ्ते से भी ज्यादा का समय लगेगा।

ये भी पढ़ें

मौसम विभाग का सबसे बड़ा अलर्ट, देश के कई राज्यों में बारिश मचाएगी तबाही

पहाड़ी इलाकों में बना रहता है खतरा
पिछले कुछ समय में पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खल हो रहे हैं। सोमवार रात हुई भीषण बारिश ने कपकोट बागेश्वर में भारी तबाही मचा दी है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित चखतरी में भारी भूस्खलन होने से सड़क किनारे खड़े चार वाहन मलबे में दब गए। शामा में एक मकान क्षतिग्रस्त होने से वहां पांच बकरियां जिंदा दफन हो गए। कपकोट और हिचौड़ी बाजार की अनेक दुकानों में पानी भरने से लाखों रुपये का सामान खराब हो गया। भूस्खलन से कई लोगों के घर खतरे की जद में आ गए हैं। धरमघर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठेली के एक कक्ष की दीवार ढह गई है। स्कूल के पीछे पहाड़ी से भूस्खलन से पूरे भवन को खतरे की आशंका बनी है। ग्रामीणों ने भूस्खलन से हुए नुकसान का जिम्मेदार विभाग और प्रशासन को ठहराया।

प्रशान ने जारी किया अलर्ट
प्रशासन ने पूरी तरह लोगों से घटनास्थल और आस-पास के इलाकों से दूरी बनाए रखनी की चेतावनी जारी कर दी है। आपको बता दें कि तामेंगलांग पहाड़ियों और घाटियों से घिरा एक पहाड़ी जिला है और इन इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना रहता है। फिलहाल इस हादसे के बारे में जो जानकारी मिली है उसमें अब तक 9 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। हो सकता है इस संख्या में आगे इजाफा भी हो।

ये भी पढ़ें

बारिश का इंतजार, खाली पडे हैं खेत
Published on:
11 Jul 2018 10:28 am
Also Read
View All