विविध भारत

Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल का चंबा क्षेत्र, घरों से बाहर निकल कर भागे लोग

हिमाचल के चंबा (Chamba) में भूकंप (Earthquake) के झटके भूकंप की पुष्टि मौसम विभाग के शिमला (Shimla) केंद्र ने की है

2 min read

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश ( Earthquake in Himachal ) के चंबा (Chamba) जिले में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले यहां सोमवार को भी भूकंप से पूरा इलाका धर्राया था। जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार को 12.34 बजे भूकंप (Earthquake) के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप की पुष्टि मौसम विभाग ( IMD ) के शिमला (Shimla) केंद्र ने की है।

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके

गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में रविवार को भूकंप ( Earthquake in Jammu-Kashmir ) के हल्के झटके महसूस किए गए थे। आपदा प्रबंधन विभाग ( Disaster Management Department ) के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4.40 बजे आई इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई। इसका केंद्र उत्तर में 33.0 डिग्री अक्षांश और पूर्व में 75.86 डिग्री देशांतर पर रहा। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भालेस्सा के पास स्थित है।

कश्मीर अत्यधिक भूकंप प्रवण क्षेत्र में स्थित

भूकंपीय दृष्टि से अगर कहें तो कश्मीर अत्यधिक भूकंप प्रवण क्षेत्र में स्थित है, जहां बीते दिनों में भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 8 अक्टूबर, 2005 को यहां आए भूकंप से नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दोनों ही तरफ रहने वाले 80,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई थी।

चंबा में सबसें ज्यादा भूकंप

हिमाचल का चंबा क्षेत्र में भूकंप के सबसे ज्यादा झटके महसूस किए जाते हैं। जबकि किन्नौर, शिमला, बिलासपुर और मंडी की बारी उसके बाद आती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1975 में किन्नौर में एक बड़े भूकंप से दहला था। जबकि कांगड़ा में 1905 में आए भीषण भूकंप की वजह से 20 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

Updated on:
09 Mar 2021 04:08 pm
Published on:
09 Mar 2021 03:55 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें