2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बयान- देश में खत्म होने को है महामारी

कोरोना वैक्सीनेशन के इस चरण में 60 साल से अधिक वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 2.9 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 7 Mar 2021, 10:21 PM IST

Coronavirus को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बयान- देश में खत्म होने को महामारी

Coronavirus को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बयान- देश में खत्म होने को महामारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन ( Corona Vaccination ) अभियान जारी है। वैक्सीनेशन के इस चरण में 45 साल से ऊपर वाले बीमार और 60 साल से अधिक वाले लोगों को कोरोना का टीका ( Corona Vaccine ) लगाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ( Union Ministry of Health ) के अनुसार भारत में अब तक 2.9 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ( Union Health Minister Harsh Vardhan ) ने रविवार को कहा कि कोरोना महामारी ( Coronavirus Crisis ), जिसने पूरी दुनिया को अपने घुटनों पर ला दिया, वह भारत में लगभग समाप्त होने की दिशा में है। उन्होंने कहा कि भारत में महामारी अब समाप्त होने के कगार पर है और इस स्तर पर सफल होने के लिए, हमें तीन चरणों का पालन करने की आवश्यकता है। कोरोना टीकाकरण अभियान ( Corona vaccination campaign ) से राजनीति को दूर रखें, कोरोना टीके के पीछे विज्ञान पर भरोसा करें और सुनिश्चित करें कि हमारे निकट और प्रिय लोगों को समय पर टीका लगाया जाए।"

IMD की चेतावनी: 11 मार्च से कई राज्य में पड़ेगी तेज बारिश, आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा

उन्होंने लोगों से टीके की उचित व्यवहार को अपनाने का भी आग्रह किया, जैसे कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा था। मंत्री ने कहा कि मेरा सभी से अनुरोध है कि जैसे लोग कोरोना के बढ़ते मामलों के समय जन आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था, वैसे ही वैसे ही उन्हें कोरोना टीकाकरण के लिए एक और जन आंदोलन को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही प्राइवेट प्लेयर को टीकाकरण में शामिल कर चुकी है, और यदि अस्पताल चाहे, तो वे टीकाकरण अभिनेया को लगातार 24 इंटू 7 घंटे आयोजित कर सकते हैं।

West Bengal: भाजपा में आते ही मिथुन ने भरे मंच से बोली यह बात, जानिए कैसे किया सपना पूरा

कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवा

वर्धन ने ये टिप्पणी दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) 62 वें वार्षिक दिल्ली स्टेट मेडिकल कॉन्फ्रें स (मेडिकॉन 2021) के दौरान की, जहां उन्हें कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवा और अनुकरणीय कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। डीएमए के अध्यक्ष डॉ बी.बी. वाधवा ने पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में वर्धन के काम को याद किया, जब वह दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री थे।