Kalka-Shimla heritage track पर भूस्खलन हिमाचल प्रदेश के सोलन के परवाणू में हो रही भारी बारिश इस भूस्खलन के चलते ट्रैक भारी मात्रा में गिरे मलबे से पट गया
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश ने हालात बद से बदतर कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश प्रदेश में श्रीकुंड तीर्थ यात्रा बाधित होने के बाद अब विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक ( Kalka-Shimla heritage track ) पर भूस्खलन हुआ है।
नाले में तब्दील हुआ Kalka-Shimla heritage track
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के सोलन के परवाणू में हो रही भारी बारिश से हालात बेकाबू हो चले हैं। बारिश के चलते विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक ( Kalka-Shimla heritage track ) पर भारी भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन के चलते ट्रैक भारी मात्रा में गिरे मलबे से पट गया है। यहां तक कि मलबे के कारण ट्रैक एक बड़े नाले में तब्दील हुआ दिखाई दे रहा है।
रेलवे की टीमें ट्रैक से मलबा को हटाने में जुटी
भूस्खलन से बाधित ट्रैक ( Kalka-Shimla heritage track ) की वजह से रेलवे ने तीन ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि रेलवे की कई टीमें ट्रैक से मलबा को हटाने में जुटी हुई हैं। लेकिन मलबा हटने तक ट्रैक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
Kalka-Shimla heritage track पूरी तरह अवरूद्ध
गौरतलब है कि बुधवार को हुई भारी बारिश के चलते टकसाल और कालका स्टेशन के बीच भारी भूस्खलन हुआ था और ट्रैक पर अचानक मलबा आ गिरा था। इस दौरान गिरे मलबे की वजह से ट्रैक ( Kalka-Shimla heritage track ) पूरी तरह अवरूद्ध हो गया था।