कोविद-19 केस सामने आने पर हॉगकॉंग ने तीसरी बार लगाई एयर इंडिया ( Air India ) के उड़ानों पर रोक। हांगाकांग ( Hong Kong ) सरकार ने जुलाई में कोरोना नियंत्रण को लेकर जारी किया था सख्त निर्देश।
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Pandemic ) को प्रकोप जारी है। इस बीच कोविद-19 का नसा केस सामने आने के बाद हांगकांग ( Hong Kong ) ने एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ानों पर 17 से 30 अक्तूबर तक रोक लगा दी है। कोरोना वायरस का केस सामने आने के बाद तीसरी बार हांगकांग ने एयर इंडिया की उड़ानों पर पाबंदी लगाई है।
विस्तारा पर पहली बार लगी रोक
जानकारी के मुताबिक हांगकांग प्रशासन ने शुक्रवार को यह फैसला दोनों एयर लाइंस के कुछ यात्रियों के हांगकांग पहुंचने के बाद कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लिया है। इससे पहले 20 सितंबर से 3 अक्तूबर और 18 से 31 अगस्त तक पाबंदी लगाई गई थी। दोनों बार भी यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से रोक लगाई गई थी। विस्तारा ( Vistara Airline ) की उड़ानों पर पहली बार कोरोना केस की वजह से पाबंदी लगाई गई है।
जुलाई में हांगकांग ने जारी किया था सख्त निर्देश
कोरोना वायरस महामारी नियंत्रित करने को लेकर हांगकांग सरकार ने जुलाई में अपने आधिकारिक निर्देश कहा था कि भारत से यात्री उनके यहां तभी आ सकते हैं जब वे 72 घंटे पहले कराए गए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाएंगे। वैसे भी इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए हांगकांग एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कोविद-19 टेस्ट कराना जरूरी है। कोरोना टेस्ट निगेटिव आने पर ही हांगकांग बेरोकटोक सफर की परमिशन देता है।
इंडिया में कोरोना कहर जारी
बता दें कि एयर इंडिया ( Air India ) की दिल्ली-हांगकांग और विस्तारा की चेन्नई-हांगकांग उड़ान से गुरुवार को पहुंचे कुछ यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस बात को ध्यान में रखते हुए हांगकांग प्रशासन ने दोनों एयरलाइंस की उड़ानों पर 17 से 30 अक्तूबर तक रोक लगाई है। दूसरी तरफ भारत में कोरोना का प्रसार पहले की तरह जारी है। हालांकि, मरीजों की संख्या के लिहाज से थोड़ी राहत जरूरी मिली है।