नई दिल्ली।
कोरोना संकट ( coronavirus ) में विदेश में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए केंद्र सरकार ने वंदे भारत मिशन चलाया हुआ है। इस मिशन का 6वां चरण ( Vande Bharat Mission Phase 6 ) 1 सितंबर से शुरू होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ( Ministry of Civil Aviation ) के मुताबित, छठे चरण के तहत सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया ( Air India ) की 31 उड़ानें चलाई जाएंगी, जिसमें कनाडा के टोरंटो शहर से 17, वैंकूवर से 13 फ्लाइट और चीन ( China ) के शंघाई शहर से एक फ्लाइट उड़ान भरेगी। ये सभी विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आएंगी। बता दें कि वंदे भारत मिशन के चौथे चरण तक विदेश में फंसे करीब 8 लाख 14 हजार से अधिक लोगों को वापस लाया गया है।