रेसलिंग स्टार खली ने हैदराबाद गैंगरेप केस में एनकाउंटर पर उठाए सवाल पुलिस कार्य प्रणाली को बताया गलत, सरकार से की सख्त कानून बनाने की मांग
नई दिल्ली।तेलंगाना में महिला डॉक्टर से सामूहिक बलात्कार और हत्या में अपरोधियों के एनकाउंटर पर जहां देश भर में खुशी का माहौल है, वहीं रेसलिंग स्टार दिलीप राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ ने पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। खली ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुष्कर्म के दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए, लेकिन वह इस तरह से सजा देने के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि सजा के इस तरीके से बेगुनाह लोग भी मारे जा सकते हैं। अगर दोषियों को सजा ही दी जानी है, तो इसके भी कई तरीके हैं।
पुलिस के साथ ही खली ने सरकार की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब सरकार देश में रात भर में राष्ट्रपति शासन लगा और हटा सकती है तो फिर रेप जैसे मामलों पर सख्त कानून बनाने से पीछे क्यों हटा जाता है। उन्होंने वाह वाही के लिए कि गए एनकाउंटर को शर्मनाक बताया। रेसलिंग स्टार ने कहा कि वह अपराधियों को सजा देने या उनको गोली मारने का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसके लिए एक सख्त कानून की मांग कर रहे हैं।
द ग्रेट खली ने इस पुलिस की गलत हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा कि देश में हजारों और लाखों की तदाद में दुष्कर्म की घटनाए हुईं हैं, इनमें से कितनों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए खली ने कहा कि क्या आरोपियों ने हथकड़ी नहीं पहनी थीं, क्या वह साइकिल पर भागने का प्रयास कर रहे थे? हालांकि खली ने अपने राय का निजी बताया है।