विविध भारत

Weather Update: IMD का अलर्ट, देश के कई राज्यों में 24 घंटे के भीतर बाढ़ का खतरा

भारत में मानसून (Monsoon in India) एक बार फिर सक्रिय हो गया है भारी बारिश होने की वजह से देश के कई राज्यों के हालात बिगड़ गए हैं आईएमडी (IMD) ने 24 घंटे के भीतर भारी बारिश का अलर्ट (Alert) जारी किया

2 min read
Weather Update: IMD का अलर्ट, देश के कई राज्यों में 24 घंटे के भीतर बाढ़ का खतरा

नई दिल्ली। भारत में मानसून (Monsoon in India) एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लेकिन भारी बारिश होने की वजह से देश के कई राज्यों के हालात बिगड़ गए हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आईएमडी (IMD) ने 24 घंटे के भीतर भारी बारिश का अलर्ट (Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में Odisha, Jharkhand, Chhattisgarh, East-Western Madhya Pradesh और West Uttar Pradesh के कई इलाकों में भारी बारिश होगी, जिससे वहां बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा।

बुधवार को ओडिशा में भारी बारिश दर्ज की गई

दरअसल, केंद्रीय जल आयोग ने भारतीय मौसम विभाग का हवाला देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर सब डिवीजन के कुछ क्षेत्रों में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से बुधवार को ओडिशा में भारी बारिश दर्ज की गई थी। जिसकी वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा खड़ा हो गया है। जल आयोग ने बताया कि बारिश की वजह से केंद्र शासित प्रदेश के निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं, जबकि कई क्षेत्र सड़क संपर्क टूटने की वजह से बिल्कुट कट गए हैं। इसके साथ ही यहां दो लोगों की मौत भी हो गई है।

24 घंटे के दौरान प्रदेश में सुबह 9 बजे तक औसतन 76.6 मिमी बारिश

विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी 30 जिलों में भारी बारिश हुई है। जबकि प्रदेश के 9 जिले तो ऐसे हैं, जहां तेज बारिश देखने को मिली है। जिसकी वजह से कई निचले इलाकों पानी में डूब गए हैं। जेना ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सुबह 9 बजे तक औसतन 76.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि जिन 9 जिलों में तेज बारिश हुई, वहां 100 मिमी से अधिक दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस समयावधि में प्रदेश में चार प्रखंडों में औसतन 200 मिमी से देखने को मिली।

वहीं, बाढ़ की बुरी तरह से चपेट में आए बिहार को मानसून के कहर से अगस्त में राहत जरूर मिली है। हालांकि बाढ़ के हालात जस के तस बने हुए हैं। इसके साथ ही राज्य के कई जिले अभी भी बाढ़ से बेहाल हैं। बिहार के करीब 20 जिलों में बाढ़ से फसल को नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी, गुजरात, राजस्थान और एमपी में IMD ने जारी किया Red Alert
Updated on:
27 Aug 2020 05:56 pm
Published on:
27 Aug 2020 05:44 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?