इस किताब को मोनिका अरोड़ा, सोनाली चितलकर और प्रेरणा मल्होत्रा द्वारा लिखा गया है। इसकेा किताब में दिल्ली दंगों को एक सुनियोजित साजिश का नतीजा बताया गया है। सीएए और एनआरसी के विरोध में फरवरी में हुए दंगों की साजिश कैसे रची गई, इसको लेकर इस किताब में खुलासे किए गए हैं। वहीं, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने किताब के प्रकाशन में बाधा डालने वालों पर हमला बोला है। गुप्ता ने कहा कि रायट्स दंगे 2020 : द अनटोल्ड स्टोरी' किताब के प्रकाश में रोड़ा अटकाने वाले लोगों को देश की जनता ने 2 दिन में 20,000 कॉपी बुकर करके करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा इस पुस्तक को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।