हॉस्पिटल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि मुख्यमंत्री खट्टर के सभी अंग फिलहाल बिल्कुल ठीक ढंग से काम कर रहे हैं और उनको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉ. वीरेन्द्र यादव ने भी उनका परीक्षण किया और इलाज की दिशा तय की। वहीं, सोमवार को कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद सीएम खट्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह मेरे करीबी संपर्क में आए सभी सहकर्मियों और सहयोगियों से मैं तुरंत सख्त क्वारंटाइन में जाने का अपील करता हूं।" आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा का दो दिवसीय मानसून सत्र 26-27 अगस्त को होना है। अब जबकि सत्र शुरू ही होने वाला है कि इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।