गौरतलब है कि बुधवार से हरियाणा विधानसभा (Haryana Vidhan Sabha) का सत्र शुरू होना है। लेकिन, इससे पहले मुख्यमंत्री, विधानसभा स्पीकर , मंत्री समेत कई विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में संश्य बना हुआ है कि विधानसभा का सत्र शुरू होगा या नहीं। यहां आपको बता दें कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat corona positive) के साथ एक मीटिंग की थी। केन्द्रीय मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम खट्टर ने भी कोरोना टेस्ट कराया। मीटिंग के छह दिन बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद सीएम ने अपने सहयोगियों, मंत्रियों और अफसरों से अपील की थी कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वह कोरोना की जांच कराएं। अब तक कोई लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैलता जा रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 54,847 पहुंच चुका है। इनमें 9442 एक्टिव केस हैं, जबकि 45,405 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, 613 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में औसतन हर दिन 600-700 से कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं।