
नई दिल्ली। मौसम विभाग ( IMD ) ने रविवार को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों के मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इन इलाकों में 19 और 20 मई को 48 घंटे तक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण कई जगहों पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी आने की भी आशंका है। विभाग ने यह भी कहा है कि शनिवार को बादल और सूरज के आंख-मिचौली के बीच चलती अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश
इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के कई इलाकों में 28 मई तक बारिश के कारण मौसम सुहाना रहने की पुर्वानूमान जताया हैे। शुक्रवार को हुई बारिश से दिल्ली की हवा कुछ हद तक साफ हुई है। बारिश की वजह से राजस्थान से आ रही धूल से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।