विविध भारत

India-China Dispute: घायल जवानों से मिले Army Chief MM Naravane , बहादुरी के लिए थपथपाई पीठ

India-China Dispute के बीच Army Chief General MM Naravane लद्दाख पहुंचे Army Chief ने यहां लेह में चीनी सेना के साथ संघर्ष में घायल हुए जवानों से मुलाकात की

2 min read
India-China Dispute: घायल जवानों से मिले Army Chief MM Naravane , बहादुरी के लिए थपथपाई पीठ

नई दिल्ली। गलवान घाटी ( Galwan Valley ) में भारत और चीनी सैनिकों ( India-China Dispute ) के बीच हुई झड़प के बीच थल सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ( Army Chief General MM Naravane ) मंगलवार को दिल्ली से लद्दाख ( Ladakh ) पहुंचे। सेना अध्यक्ष (Army Chief ) ने यहां लेह में चीनी सेना ( Chinese army ) के साथ संघर्ष में घायल हुए जवानों से मुलाकात की। लेह स्थित हॉस्पिटल में घायल जवानों से मुलाकात करने पहुंचे सेना प्रमुख ने सैनिकों के पराक्रम और बहादुरी की सराहना भी की। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बीच उपजे हालातों का भी जायजा लिया।

सेना प्रमुख ने अपने लद्दाख दौरे के दौरान कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखा। जानकारी के अनुसार सेना प्रमुख नवरणे जब दिल्ली से लद्दाख के लिए विमान में बैठने जा रहे थे तो उन्होंने कोविड—19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने तापमान की जांच कराई। इसके साथ ही लद्दाख एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भी उन्होंने इन सब बातों का ख्याल रखा। एयरपोर्ट से वह सीधा लेह स्थित हॉस्पिटल में इलाज करा रहे घायल जवानों से मिलने पहुंचे। सेना प्रमुख ने यहां एक—एक कर सभी घायलों का हाल पूछा और उनसे बातचीत की।

यही नहीं उन्होंने जवानों की बहादुरी के लिए उनकी पीठ भी थपथपाई। सेना प्रमुख ने जवानों से भविष्य में भी इसी निष्ठा व बहादुरी के साथ अपनी ड्यूटी करने रहने को कहा। आपको बता दें कि लेह हॉस्पिटल में 18 जवान अपना इलाज करा रहे हैं। ये सभी जवान 15 जून की रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल हो गए थे। इस दौरान सेना प्रमुख के साथ जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल वाइके जोशी और जनरल ऑफिसर कमांडिंग फायर एंड फ्यूरी कोर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

लद्दाख सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल भी इस दौरान सेना प्रमुख नरवणे से मिलने पहुंचे। लेह के हॉल ऑफ फेम में मुलाकात के दौरान नामग्याल ने भारत-चीन सीमा पर बनी तनाव की स्थिति पर बातचीत की।

ये भी पढ़ें

RIC Meeting में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को दिया कड़ा संदेश
Updated on:
24 Jun 2020 07:24 am
Published on:
23 Jun 2020 08:13 pm
Also Read
View All
SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें