विविध भारत

India-China Dispute: PM Narendra Modi ने Amit Shah को अपने सरकारी आवास पर बुलाया

LAC के पास भारतीय सैनिकों के साथ झड़प के बाद बैठकों का दौर जारी PM Narendra Modi ने Home Minister Amit Shah को अपने सरकारी आवास पर बुलाया

2 min read
India-China Dispute: PM Narendra Modi ने Amit Shah को अपने सरकारी आवास पर बुलाया

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) के पास भारतीय सैनिकों ( Indian soldiers ) के साथ झड़प के बाद बैठकों का दौर जारी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Defense Minister Rajnath Singh ), विदेश मंत्री एस जयशंकर ( External Affairs Minister S Jaishankar ), सीडीएस बिपिन रावत ( CDS Bipin Rawat ) और सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे ( Army Chief MM Naravane ) कई बार बैठकें की चुके हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Home Minister ) को अपने सरकारी आवास पर बुलाया है। वहीं, अमित शाह भी प्रधानमंत्री के आवास पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकर अजित डोभाल ( NSA Ajit Doval ) और कैबिनेट सचिव भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री LAC पर चीनी सेना ( Chinese army )की इस हरकत का जवाब देने की दिशा में विचार विमर्श कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों के साथ बैठक कर एलएसी पर ताजा हालातों की समीक्षा की। राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र की गलवान घाटी में मौजूदा स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि एलएसी पर दोनों सेनाओं के बीच हुई इस झड़प के बाद कूटनीतिक स्तर पर क्या कदम उठाए जा सकते हैं। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने को मंगलवार सुबह कश्मीर का दौरा करना था, लेकिन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सोमवार रात के घटनाक्रम के बाद इसे रद्द कर दिया गया।

पूर्वी लद्दाख क्षेत्र की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प के दौरान सोमवार रात एक अधिकारी सहित भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए। झड़प में एक भारतीय सेना के कर्नल और दो जवान शहीद हुए हैं। भारतीय सेना ने कहा कि हिंसक झड़प के दौरान कोई गोली नहीं चलाई गई।

ये भी पढ़ें

India-China Dispute: Rajnath Singh के घर पहुंचे विदेश मंत्री, Army Chief और CDS Bipin Rawat
Updated on:
16 Jun 2020 09:24 pm
Published on:
16 Jun 2020 09:10 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात