विविध भारत

भारत सरकार का बड़ा फैसला, Afghanistan से आने वालों के लिए जारी होगा E-Emergency x misc Visa

Afghanistan से आने वालों के लिए भारत सरकार ने की नई वीजा श्रेणी की घोषणा, अब E-Emergency x misc Visa के जरिए आवेदनों को तेजी से किया जाएगा ट्रैक

2 min read

नई दिल्ली। भारत सरकार ( Indian Government ) ने अफगानिस्तान ( Afghanistan ) में चल रहे संकट के बीच बड़ा फैसला लिया है। दरअसल अफगानिस्तान सेआने वालों के लिए भारत सरकार ने नई वीजा श्रेणी की घोषणा की है।

इसके तहत सरकार ने भारत में प्रवेश करने के लिए इच्‍छुक लोगों के वीजा आवेदनों को तेजी से ट्रैक करने के लिए 'ई-आपातकालीन एक्स-मिस्‍क वीजा' ( E-Emergency X- Misc Visa ) नाम से इलेक्ट्रॉनिक वीजा की एक नई कैटेगरी शुरू की है।

अफगानिस्तान से भारत आने की इच्छा रखने वाले अफगान नागरिकों की अर्जियों पर जल्द फैसला हो इसके लिए गृह मंत्रालय ने मंगलवार को वीजा की नयी श्रेणी की घोषणा की।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए वीजा प्रावधानों की समीक्षा की गई। भारत में प्रवेश के लिए वीजा अर्जियों पर जल्द फैसला हो इसके लिए ई-आपातकालीन एवं अन्य वीजा की नयी श्रेणी बनाई है।

विमान से गिरकर तीन की हुई थी मौत
तालिबान के खौफ के चलते अफगानिस्तान छोड़ने के लिए हजारों की तादाद में लोग एयपोर्ट पहुंच रहे हैं। सोमवार को देश छोड़कर दूसरी जगह जाने की जल्दी में कुछ नागरिक सेना के जेट पर सवार हो गए, जिसमें से तीन की गिरकर मौत हो गई थी। अमरीकी अधिकारी के मुताबिक अफगानिस्तान में भगदड़ के कारण करीब सात लोगों की मौत हो गई।

वैसे तो राजधानी काबुल में किसी तरह की प्रताड़ना या बड़े हमलों की खबर नहीं है, लेकिन विद्रोहियों के लगातार आगे बढ़ने, जेलों से खूंखार कैदियों को रिहा करने और हथियार लूटने जैसी घटनाओं के चलते लोगों में दहशत का महौल है। स्थानीय लोग को अपनी जान का डर सता रहा है। यही वजह है कि लोग हर कीमत पर अफगान छोड़ना चाहते हैं।

सिर्फ एक हफ्ते में बगड़ गए हालात
अफगानिस्तान में हालात महज एक हफ्ते में बिगड़ गए। हालांकि संघर्ष लंबे समय से चल रहा था। तालिबान ने पश्चिमी संस्कृति के समर्थन वाली सरकार को हटा कर एक सप्ताह के अंदर ही काबुल पर कब्जा जमा लिया।
वहीं तालिबान ने बड़े नेताओं ने कहा है कि अफगानिस्तान छोड़कर जाने वालों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी को भी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी, लेकिन तालिबान के इतिहास की वजह से लोगों का डर अब भी कायम है।

Published on:
17 Aug 2021 01:27 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?