विविध भारत

सैन्य ताकत के मामले में चौथे नंबर पर बरकरार है भारत, पाकिस्तान और पिछड़ा

पाकिस्तान भारत से काफी पीछे है और पिछले साल की तुलना में इस साल और पिछड़ गया है। यह रिपोर्ट ग्लोबल फायर पावर की तरफ से जारी की गई है।
2 min read
Army
सैन्य ताकत के मामले में चौथे नंबर पर बरकरार है भारत, पाकिस्तान और पिछड़ा

नई दिल्ली। सैन्य ताकत के आधार पर बनी रैंकिंग में भारत इस बार भी चौथे नंबर पर बरकरार है। 136 देशों की इस सूची में अमरीका पहले, रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है। हालांकि पाकिस्तान भारत से काफी पीछे है और पिछले साल की तुलना में इस साल और पिछड़ गया है। यह रिपोर्ट ग्लोबल फायर पावर की तरफ से जारी की गई है। सैन्य ताकत तय करने वाली इस रैंकिंग में देश के आर्थिक और भौगोलिक संसाधनों को भी शामिल किया गया है।

...ऐसे तय हुई रैंकिंग

ग्लोबल फायर पावर ने भौगोलिक स्थिति, माल परिवहन की क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता और औद्योगिक समर्थन को भी रैंकिंग बनाने में अहम घटक माना है। लेकिन सैन्य ताकत का मुख्य आकलन देशों के पास उपलब्ध टैंकों, युद्धपोतों, फौजियों की संख्या और लड़ाकू विमानों की संख्या के आधार पर किया है। इनके अलावा देशों की आर्थिक स्थिरता और उनके रक्षा बजट को इंडेक्स में महत्वपूर्ण रूप से शामिल किया गया।

सैन्य ताकत के लिहाज से ये हैं शीर्ष देश








































रैंकदेशफौजीयुद्ध विमान टैंक
1अमरीका12.8 लाख13,3625,884
2रूस10 लाख3,91420,300
3चीन21.8 लाख3,0357,716
4भारत6.37 लाख2,185 4,426

भारत के पड़ोसी देशों का ऐसा है हाल

चीन को छोड़कर भारत के किसी भी पड़ोसी देश का हाल अच्छा नहीं है। पिछले साल 13वें नंबर पर रहा पाकिस्तान इस साल और पिछड़कर 17वें पर चला गया है। पाकिस्तान के पास 6.37 लाख फौजी, 1281 लड़ाकू विमान और 2182 टैंक हैं। इस सूची में बांग्लादेश 56वें, नेपाल 101वें और भूटान 136वें यानी सबसे आखिरी स्थान पर है।

Published on:
12 Jul 2018 04:58 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर