विविध भारत

अमरीका और रूस की धरती से इस साल भारत पर हुए 3.58 लाख साइबर हमले

डिजिटल वॉर : एफ-सिक्योर ने दी इस साल जनवरी से जून तक की रिपोर्ट

2 min read
अमरीका और रूस की धरती से इस साल भारत पर हुए 3.58 लाख साइबर हमले

नई दिल्ली। 2018 की पहली छमाही में देश पर सबसे अधिक साइबर हमले रूस, अमरीका, चीन और नीदरलैंड जैसे देशों से हुए हैं। साइबर सुरक्षा कंपनी एफ-सिक्योर के मुताबिक इस साल जनवरी से जून तक देश पर 4,36,090 लाख साइबर हमले सिर्फ पांच देशों से हुए। इसमें अमरीका और रूस से ही कुल 3.58 लाख साइबर हमले शामिल हैं।

ऐसा नहीं है कि हमले केवल भारत पर हुए, बल्कि भारत से भी दूसरों देशों पर साइबर हमले किए गए हैं। यहां से सबसे अधिक साइबर हमले ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, ब्रिटेन, जापान और यूक्रेन पर हुए। इन देशों पर भारत से कुल 35,563 साइबर हमले हुए।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh elections : 1:30 बजे तक 33.86% मतदान, बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़

सबसे ज्यादा इनको बनाया गया निशाना

हैकरों का सबसे पसंदीदा निशाना बैंक, इनवेस्टमेंट एजेंसी और बीमा कंपनियां हैं। 2015 में हैकरों ने 35 फीसदी हमले इन्हीं पर किए। हैकरों ने बांग्लादेश के बैंक के लगभग ५८ करोड़ रुपए उड़ा लिए थे। सर्विस सेक्टर भी हैकरों को खूब लुभाता है। ऑनलाइन सेवाएं लेने वाले ग्राहकों का डाटा चुराकर हैकर विशेष लोगों को निशाना बनाते हैं। डिजायन, तकनीक और कंपनी की रणनीति की चोरी करने में भी हैकर सक्रिय हैं। कुछ मामलों में कंपनियां ही दूसरी कंपनी में सेंध लगाने के लिए हैकरों को पैसा देती हैं।

भारत पर सबसे ज्यादा हमले इन देशों से

साइबर हमलों की बात करें तो भारत पर सबसे ज्यादा निशाना रूस से साधा जाता है। इस दौरान रूस से 2,55,587 साइबर हमले हुए। वहीं, अमरीका से 1,03,458, चीन से 42,544, नीदरलैंड से 19,169 और जर्मनी से 15,330 साइबर हमले भारत के साइबर सिस्टम पर किए गए।

भारत से हमला झेलने वाले पांच शीर्ष देश

भारत की जमीन से साइबर हमला करने की बात करें तो हैकर्स ने सबसे ज्यादा 12,540 बार ऑस्ट्रिया पर हमला किया। इसके बाद नंबर आता है नीदरलैंड का जहां 9,267 हमले दर्ज किए गए। जबकि ब्रिटेन पर 6,347 बार, जापान पर 4,701 बार और यूक्रेन पर 3,708 बार साइबर हमले की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें

कार में ले जा रहे थे दुर्लभ जानवर पैंगोलिन, शक्तिवर्धक दवा बनाने के लिए तस्करी, कीमत एक करोड़
Published on:
12 Nov 2018 10:50 am
Also Read
View All