विविध भारत

भारतीय सेना ने POK में क्लस्टर बम के हमले को नकारा, बोला- झूठा है पाकिस्तान

Pakistan का एक और झूठ हुआ बेनकाब Indian Army ने cluster bomb attack को नकारा पाक ने POK में हमले का लगाया था आरोप

3 min read

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ य़ात्रा रोकने ( Amarnath Yatra Terror threat ) के बाद श्रद्धालुओं और अन्य सैलानियों को घाटी छोड़कर जाने की एडवाइजरी के बाद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पाकिस्तान ( Pakistan ) ने भारत पर क्लस्टर बम से हमला ( Cluster bomb Attack ) करने का आरोप लगाया है। वहीं पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने भी जवाब दिया है। भारत ने कहा है कि क्लस्टर बम से हमले के आरोप पूरी तरह झूठे हैं।

पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने पीओके के लगभग 30 किलोमीटर अंदर आतंकी कैंप पर कार्रवाई की है।

पाक का आरोप है कि भारतीय सेना ( Indian Army ) ने हमारी सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के साथ काफी नुकसान पहुंचाया है।

पाकिस्तान का झूठा दावा
पाकिस्तान ने भारत पर एक बार फिर झूठा आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों के साथ-साथ काफी नुकसान पहुंचाया है। यही नहीं सेना की कार्रवाई से नीलम झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्‍ट को भी नुकसान पहुंचा है।

एनजेएचपी प्रोजेक्‍ट में भी बड़ा डैमेज हो गया है। आपको बता दें कि नीलम झेलम पावर प्‍लांट से लगभग 400-500 मेगावाट बिजली का उत्‍पादन होता है।

आपको बता दें कि इसी प्लांट के जरिये पाकिस्तान स्थित पंजाब और उससे सटे इलाकों में बिजली सप्लाय की जाती है। ऐसे में पाकिस्तान का कहना है कि प्लांट के डैमेज होने से उनका बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहेगा।

पाकः यूएन नियमों का उल्लंघन
पाकिस्तान ने कहा है कि भारत ने यूएन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाक स्थित पीओके में कार्रवाई की है। भारत की इस तरह की हरकतों से कश्मीर को लेकर पाकिस्तान पीछे हटने वाला नहीं है।

पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो ने कहा है कि कश्मीर में भारतीय सेना की ओर से क्लस्टर बमों का उपयोग अपमानजनक है। भारत कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के अपने खूनी प्रयास में अंतररार्ष्ट्रीय सम्मेलनों को जारी रखता है। दुनिया मानवाधिकारों की तबाही को नजरअंदाज करती रहती है। अगर हमें शांति रखनी है तो यह बदलना होगा।

पाक नेता शेरी रहमान ने किया ट्वीट
पाकिस्‍तानी सेना के साथ-साथ वहीं की रानीतिज्ञ शेरी रहमान ने भारत की कार्रवाई पर ट्वीट किया है। शेरी ने ट्वीट में लिखा है कि... 'एनओसी पर भारत क्‍लस्‍टर बम का उपयोग कर रहा है। शेरी यही नहीं रुकीं उन्होंने आगे लिखा भारत की ओर से निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है साथ ही सभी अंतरराष्‍ट्रीय कानून का उल्‍लंघन भी कर रहा है।

तीन दिन से चल रही मुठभेड़
आपको बता दें कि सीमा पार से लगातार सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं देखने को मिल रही है। तीन दिन से भारत-पाकिस्तान सीमा पर दोनों तरफ से भारी गोलीबारी के जरिये आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया जा रहा है। शनिवार को ही चार आतंकियों को मार गिराया जा चुका है। यही वजह है कि जम्मू-कश्मीर में इस वक्त काफी तनाव का माहौल बना हुआ है।

तीन दिन पहले पाकिस्तान की ओर से सीमा पर तोपों से गोले बरसाए गए जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया। भारत की कार्रवाई से पाक सेना को जबरदस्त नुकसान हुआ है।

मिली थी सुरंग और स्नाइपर
आपको बता दें कि भारत में शुक्रवार को बारूदी सुरंग और स्नाइपर राइफल मिलने के बाद अमरनाथ यात्रा को रोकने का फैसला लिया गया था। यही नहीं यात्रियों समेत पर्यटकों को भी लौटने के लिए गृह विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई थी।

Published on:
03 Aug 2019 07:55 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?