विविध भारत

Galwan Valley Clash: PM Modi के दौरे के बाद सैनिकों के इलाज पर उठ रहे सवालों को Army ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Galwan Valley में संघर्ष के बाद लद्दाख पहुंचे PM Narendra Modi ने इलाज करा रहे भारतीय जवानों से मुलाकात की इस दौरान सैनिकों के इलाज को लेकर उठ रहे सवालों का Indian Army ने शनिवार को जवाब दिया

2 min read
Galwan Valley Clash: PM Modi के दौरे के बाद सैनिकों के इलाज पर उठ रहे सवालों को Army ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
Galwan Valley Clash: PM Modi के दौरे के बाद सैनिकों के इलाज पर उठ रहे सवालों को Army ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली। गलवान घाटी ( Galwan Valley ) में चीनी सैनिकों ( Chinese soldiers ) के साथ हुए संघर्ष के बाद शुक्रवार को लद्दाख पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने लेह के हॉस्पिटल में इलाज करा रहे भारतीय जवानों ( Indian soldiers ) से मुलाकात की। इस दौरान सैनिकों के इलाज को लेकर उठ रहे सवालों का भारतीय सेना ( Indian Army ) ने शनिवार को जवाब दिया। भारतीय सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस जगह पर घायल सैनिकों से मुलाकात की, वह लेह के सामान्य हॉस्पिटल का एक हिस्सा है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के लेह दौरे के दौरान विपक्षी नेताओं ने उस हॉस्पिटल को लेकर सवाल उठाए थे, जहां सैनिकों का इलाज किया जा रहा है।

सेना की ओर से कहा गया कि लेह के नॉर्मल हॉस्पिटल में पीएम मोदी जहां पर घायल जवानों से मिले थे, उसको लेकर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। सेना ने इन आरोपों को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया। सेना ने कहा कि यह शर्म की बात है कि कुछ सैनिकों के इलाज पर सवाल उठा रहे हैं। सेना हमेशा अपने जवानों को बेहतर इलाज मुहैया कराती है। बयान में कहा गया कि जहां पर सैनिकों को रखा गया है वो 100 बेड वाला लेह सामान्य अस्पताल का एक भाग है। सेना ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हॉस्पिटल के कुछ हिस्सों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करना पड़ा।

यही वजह है कि सामान्यत ऑडियो-वीडियो ट्रेनिंग के लिए यूज होने वाले हॉल को हॉस्पिटल का रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी जवानों को इस खास वार्ड में रखा गया है। सेना ने बताया कि पिछले दिनों थल सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे और सेना के दूसरे कमांडरों ने भी यहीं आकर सैनिकों से मुलाकात की थी।

Updated on:
04 Jul 2020 10:30 pm
Published on:
04 Jul 2020 10:20 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन