26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Delhi: आम लोगों के लिए खोल दी गई Jama Masjid, Social Distancing का पालन जरूरी

Delhi: आम लोगों के लिए खोल दी गई Jama Masjid, Social Distancing का पालन जरूरी

jama masjid को एक बार फिर पब्लिक के लिए खोल दिया गया jama masjid के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने यह ऐलान किया Coronavirus के चलते जामा मस्जिद को बंद रखा गया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Jul 2020, 9:35 PM IST

Delhi: आम लोगों के लिए खोल दी गई Jama Masjid, Social Distancing का पालन जरूरी

Delhi: आम लोगों के लिए खोल दी गई Jama Masjid, Social Distancing का पालन जरूरी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में जामा मस्जिद ( Jama Masjid in delhi ) को एक बार फिर पब्लिक के लिए खोल दिया गया है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ( Syed Ahmed Bukhari ) ने यह ऐलान किया। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) महामारी के चलते जामा मस्जिद को बंद रखा गया था। अब चूंकि पहली जुलाई से अनलॉक-2 ( Unlock 2.0) का आगाज हो गया है तो ऐसे में जामा मस्जिद को आम लोगों के लिए खोलने का ऐलान किया गया है। ये फैसला जामा मस्जिद के शाही इमाम ने अन्य वरिष्ठ लोगों के साथ बातचीत करने के बाद लिया है।

India-China Dispute: Kapil Sibal बोले- Nehru के समय China ने छोड़ दिया था Galwan Valley पर दावा

इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम ने कहा कि अब मस्जिद में आने वाले लोगों को काफी एहतियात बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक जामा मस्जिद आम लोगों के लिए खोल दी गई है। वहीं नाइट कर्फ्यू को देखते हुए रात की नमाज होने के बाद मस्जिद को सुबह तक फिर बंद कर दिया जाएगा। यानी कि मस्जिद में अब 4 वक्त की नमाज लोग अदा कर सकेंगे।

Weather Update: Mumbai में झमाझम बारिश से बिगड़े हालात, Delhi-NCR में गर्मी ने निकाला पसीना

Delhi: में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को कार से कुचला, CCTV में कैद हुई घटना

मस्जिद में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। एक नमाजी को दूसरे नमाजी से दूरी बनाकर रखनी होगी। इसके लिए मस्जिद के अंदर निशान भी बनाए गए हैं। नमाज पढ़ने के लिए लोगों को अपने घर से चटाई लेकर आनी होगी। वहीं घर से वुजू भी करके आना होगा। मस्जिद में अब हाथ-मुंह धोने की सुविधा नहीं रहेगी। दरअसल, दिल्ली में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 11 जून को जामा मस्जिद 30 जून तक के लिए बंद कर दी गई थी।