मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, रत्नागिरि और रायगढ़ समेत कई जिलों में 24 घंटे के भीतर तेज बारिश की घोषणा की है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मुंबई के कोलाबा में पिछले 24 घंटे दौरान 169 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि इस समयावधि में सांताक्रूज में 157 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके सााि ही रत्नागिरी में शुक्रवार से 69.3 मिमी और हरनाई में 165.2 मिमी बारिश हुई।