विविध भारत

रेल यात्रा होगी और आसान, Indian Railways कर रहा बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेनें चलाने की तैयारी

Indian Railways और आसान बनाएगी सफर बिना आरक्षण के ट्रेन चलाने की हो रही तैयारी कोरोना वैक्सीन आने के बाद हो सकती है शुरुआत
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2020, 2:11 PM IST
Indian Railways
अब बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेन लाने की तैयारी में भारतीय रेलवे

नई दिल्ली। कोरोना काल में भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) लगातार नए कीर्तिमान रच रही है। फिर चाहे वो समय पर ट्रेन चलाना और या फिर इलेक्ट्रिक ट्रेन। कई मोर्चों पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ ना कुछ नया किया है।

इसी कड़ी में अब रेलवे ट्रेन यात्रियों के सफर को और आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। कोरोना वायरस के चलते कई ट्रेनें बंद होने के कारण रेल यात्रा काफी प्रभावित हुई है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए अब रेलवे बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेन चलाने की तैयारी में है।

कोरोना वायरस ना सिर्फ रेलवे बल्कि यात्रियों को काफी नुकसान हुआ है। कई लोग रिजर्वेशन ना होने की वजह से यात्रा ही नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अब ऐसे यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय रेलवे ऐसी ट्रेनें चला रहा है जिसमें रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी।

बस यात्री यात्रा से तुरंत पहले टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। मौजूदा समय में ऐसा ट्रेन के जनरल डिब्बे के लिए होता है। लेकिन अब पूरी ट्रेन में ही बिना आरक्षण के यात्रा करना संभव हो सकेगा।

अभी सिर्फ रिजर्वेशन कराने के बाद ही यात्रा करने की अनुमति मिली है। रेलवे इन ट्रेनों को पहले एक मंडल में ही चलाएगा, बाद में दूसरे मंडलों के बीच भी चला सकता है।

वैक्सीन के बाद संचालन संभव
इन ट्रेनों में पूरी तरह जनरल कोच होंगे लेकिन ये लोकल ट्रेनें नहीं होंगी। साथ ही सभी रेल मंडलों से इस संबंध में जानकारी बोर्ड ने मंगवा ली है। कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद इन ट्रनों का संचालन शुरू हो सकता है।

लंबे रिजर्वेशन के चलते होती है दिक्कत
रेलवे अधिकारियों की मानें तो यात्रियों को त्योहार या कुछ महत्वपूर्ण समय पर रिजर्वेशन ना मिल पाने के कारण काफी दिक्कते होती हैं।

मौजूदा समय में ही महत्वपूर्ण ट्रेनों में मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, कोलकाता, जम्मू सहित अन्य शहरों में जाने के लिए 15 जनवरी के पहले सीट खाली नहीं है।

ऐसे में उन यात्रियों को फायदा मिलेगा, जो अचानक यात्रा पर जाना चाहते हैं। वे तुरंत स्टेशन पर टिकट काउंटर से टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।

सीमित ट्रेनों से भी बढ़ी मुश्किल
दरअसल कोरोना काल के चलते ट्रेनों का संचालन रोका गया। इसके बाद सीमित संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यही वजह है कि यात्रियों को काफी परेशानियां हो रही हैं।

Published on: