
बंगाल दौरे पर गायक के घर भोजन करते अमित शाह और कैलाश विजयवर्गीय
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengla ) में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान जारी है। खास तौर पर भारतीय जनता पार्टी ( BJP )इस चुनाव में अपनी जीत की उम्मीद लगाए बैठी है। यही वजह है कि दिग्गज नेताओं का बंगाल दौरा लगातार जारी है। हाल में गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah )ने भी बंगाल का दौर दिन का दौरा किया। खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने दलितों और किसानों को साधने के लिए एक गायक के घर भोजन भी किया।
लेकिन भोजन पर जिसके घर अमित शाह पहुंचे, उस शख्स से बात तक नहीं की। ऐसे में राजनीतिक गलियारों चर्चाएं तेज हैं कि बीजेपी सिर्फ दिखावे की राजनीति कर अपने वोट बंटोरने में जुटी है।
बंगाल फतह के लिए निकली बीजेपी अपना ऐढ़ी चोटी का जोर लगा रही है। ममता सरकार से टक्कर लेने के लिए पार्टी के दिग्गज लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं। बीजेपी अध्य़क्ष जेपी नड्डा के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने भी हाल में दो दिन का बंगाल दौरा दिया। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्ला लेने के साथ टीएमसी के दिग्गज बागी नेता शुभेंदु को बीजेपी में शामिल भी करवाया।
यही नहीं अपनी चीर परिचित अंदाज में एक बार फिर अमित शाह किसानों को साधने के चक्कर में एक गायक के घर भोजन करने पहुंचे।
अमित शाह ने बाउल गायक बासुदेब दास के घर पर भोजन किया लेकिन उससे एक शब्द भी बात नहीं की।
छलका दास का दर्द
अमित शाह के इस रवैये को लेकर अब इस गायक का दर्द छलका है। दास ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि शांति निकेतन स्थित उनके घर पर भोजन करने के तुरंत बाद अमित शाह वहां से चले गए। एक शब्द भी बात नहीं की।
दास ने कहा, मेरे पास अमित शाह जी जैसे बड़े व्यक्ति को बताने के लिए कुछ चीजें थीं। मैं उन्हें बाउल कलाकारों की स्थिति के बारे में बताना चाहता था कि उनकी दशा सुधारने के लिए क्या कुछ किया जा सकता है।
टीएमसी को मिला चांस
अमित शाह की इस चूक पर टीएमसी को बड़ा चांस मिल गया। बीजेपी और शाह की आलोचना के साथ ही ममता सरकार ने गरीब बासुदेब दास को आर्थिक सहायता देने की पेशकश की है।
यही नहीं दास ने कहा कि अमित शाह के जाने के बाद से अब तक किसी भी बीजेपी नेता ने उनसे बात नहीं की है।
बीजेपी ने किया पलटवार
ममता सरकार की ओर से दास को आर्थिक सहायता दिए जाने और बीजेपी पर कटाक्ष करने के बाद अब भाजपा ने पलटवार किया है। बीजेपी का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस की नींद तब टूटी, जब अमित शाह के कदम गरीब गायक के घर पर पड़े।
Published on:
24 Dec 2020, 11:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.