31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन में मिला Coronavirus का तीसरा नया प्रकार, जानिए क्यों बढ़ी चिंता और कैसे मिली राहत

UK में Coronavirus का तीसरा नया प्रकार आया सामने दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो संक्रमित लोगों में हुई नए प्रकार की पुष्टि स्वास्थ्य सचिव बोले- पहले वाले दोनों प्रकारों से ज्यादा तेजी से फैलता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Dec 2020, 8:33 AM IST

नई दिल्ली। ब्रिटेन में अभी कोरोना वायरस ( Coronavirus new Strain ) के नए प्रकार का खतरा टला ही नहीं था कि एक और नए स्ट्रेन ने दुनिया को सकते में डाल दिया है। वायरस का ये नया प्रकार दक्षिण अफ्रीका ( South Africa )से आए दो लोगों संक्रमित लोगों में पाया गया है। इसके बाद ब्रिटिश हेल्थ सेक्रटरी मैट हैनकॉक ने कहा है कि नए स्ट्रेन की पुष्टि के बाद साउथ अफ्रीका से यातायात संपर्क तुरंत रोक दिया गया है।

खास बात यह है कि हैनकॉक ने इस नए प्रकार को ज्यादा चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि चिंता की बात यह है कि इन दोनों मरीजों में मिला वायरस का नया रूप ब्रिटेन में हाल ही में मिले वायरस के एक अन्य रूप से भी ज्यादा संक्रामक है।

भारत में क्यों हुई कोरोना वायरस से इतनी बड़ी तादाद में मौतें, सरकार ने बताई ये बड़ी वजह

सामने आया तीसरा प्रकार
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का ये तीसरा प्रकार बताया जा रहा है। इससे पहले कोविड-19 और vu20202102 ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया था। इस वायरस के नए प्रकार को ही पहले वाले से 70 फीसदी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा था।

अभी इनका खतरा टला ही नहीं था कि तीसरे प्रकार ने हड़कंप मचा दिया है। दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो लोगों में पाए गए। इसके बाद ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रटरी मैट हैनकॉक ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की जीनोमिक सिक्वेंसिंग क्षमता का शुक्र है कि हमें यहां यूके में इस नए वेरिएंट से जुड़े दो मामलों का पता लग सका। ये दोनों ही मामले उनके संपर्क में थे जो बीते हफ्तों में दक्षिण अफ्रीका का सफर कर लौटे थे।'

पिछले स्ट्रेन से ज्यादा तेजी से फैलने के संकेत
हैन्कॉक ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि नया प्रकार यूके में पिछले हफ्ते मिले कोरोना वायरस के दूसरे वेरिएंट से भी अधिक तेजी से फैल सकता है।
नए वेरिएंट से संक्रमित लोगों के निकटतम संपर्कों और बीते 15 दिनों में दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोग या जो इनके संपर्क में रहे हों, सभी को क्वारंटीन किया जाएगा।'

भारत में वायु प्रदूषण घोंट रहा जीडीपी का गला, लैंसकार्ट की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ऐसे मिलेगी राहत

इंग्लैंड पब्लिक हेल्थ की सुसान हॉपकिन्स के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका से जुड़े नए वेरिएंट पर वैक्सीन से नियंत्रण कर लिया जाएगा। साथ ही जो वैक्सीन पहले ही बनाई जा चुकी हैं वे भी इस पर प्रभावी रहेंगी।
दरअसल हॉपकिन्स के मुताबिक अब तक ऐसे कुछ नहीं मिला जो ये बताए कि वैक्सीन का असर इस नए प्रकार पर नहीं होगा।

ऐसे में हम मानकर चल रहे हैं कि इस नए प्रकार को भी वैक्सीन क्योर कर सकती है। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि वैक्सीन से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और यह वायरस में होने वाले कई बदलावों के प्रति असरदार है।