31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UK से आए दो Corona Positive दिल्‍ली एयरपोर्ट से हो गए थे गायब, जानिए किन राज्यों के लिए बने खतरा

ब्रिटेन से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे दो कोरोना संक्रमितों ने बढ़ाई चिंता मंगलवार को एयरपोर्ट से हुए गायब, दो अलग-अलग राज्यों में मिले सामने आई लापरवाही बड़े खतरे का संकेत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Dec 2020, 1:09 PM IST

Coronavirus in India

लगातार बढ़ रहा नए कोरोना वायरस का खतरा

नई दिल्ली। ब्रिटेन (UK) में सामने आए कोरोना वायरस (Coronavirus) के तीसरे स्ट्रेन के बाद दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। यही वजह है कि भारत समेत दुनियाभर के कई देशों ने ब्रिटेन से यातायात संपर्क तोड़ दिया है। उड़ानों पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। भारत में भी ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किया गया है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। कड़ी निगरानी के बाद भी बड़ी लापरवाही सामने आई है।

ब्रिटेन से मंगलवार दिल्ली के रास्त भारत पहुंचे पांच कोरोना संक्रमित लापता हो गए थे। हालांकि इनमें से तीन तो देर रात मिल गए लेकिन दो का पता अब तक नहीं चला है।

बंगाल दौरे पर जिस गायक के घर अमित शाह ने किया भोजन, उससे बात किए बिना ही चल गए, अब इस तरह बढ़ी मुश्किल

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ब्रिटेन से भारत आए पांच कोरोना वायरस संक्रमित दिल्‍ली एयरपोर्ट से लापता हो गए। किसी को उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। हालांकि बाद में उनमें से तीन लोग दिल्‍ली में ही मंगलवार रात को मिले थे। जबकि दो अन्य अलग-अलग राज्यों में चले गए।

इन राज्यों में चले गए थे संक्रमित
ब्रिटेन से आए दो संक्रमित अलग-अलग राज्यों में चले गए थे। इनमें से एक पंजाब के जालंधर पहुंचा तो दूसरा दक्षिण राज्य आंध्र प्रदेश पहुंच गया। हालांकि बुधवार देर शाम इन्हें दिल्ली वापस लाया गया।

कोरोना संक्रमितों में से एक अमृतसर के पंडोरी गांव का एक 46 वर्षीय व्यक्ति था। वह बिना किसी को भनक लगे दिल्‍ली एयरपोर्ट से निकल गया और जालंधर में जाकर उसने निजी अस्‍पताल में अपना चेकअप कराया।
लुधियाना के अतिरिक्त पुलिस कमिशनर संदीप कुमार ने बताया कि मरीज को दिल्ली वापस भेज दिया गया है। इस शख्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

ब्रिटेन में मिला कोरोनावायरस का तीसरा प्रकार और भी ज्यादा खतरनाक, जानिए क्यों बढ़ी चिंता और कैसे मिलेगी राहत

वहीं पंजाब के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी की मानें तो एयरपोर्ट स्टाफ की ओर से बड़ी चूक थी। इस तरह संक्रमित व्यक्ति के राज्य में आने से उसके संपर्क में आने वाले कई लोग संक्रमण का शिकार हो सकते हैं।

यही नहीं संक्रमित व्यक्ति के हवाई यात्रा करना भी बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। इस तरह लोगों का यात्रा करना बड़े खतरे का संकेत है।

आपको बता दें कि पंजाब के इस शख्स भतीजा लुधियाना के एक अस्पताल में काम करता है यही वजह थी कि इस शख्स ने वहां पर इलाज कराने का मन बनाया था।

इसके अलावा एक अन्य शख्स भी मंगलवार को आंध्र प्रदेश पहुंच गया था। इसके बाद दिल्ली से अधिकारियों ने फोन कर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। इसके बाद बुधवार देर शाम को इस शख्स को भी दिल्ली भेज दिया गया।

दिल्ली पहुंचे 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
आपको बता दें कि अब तक ब्रिटेन से दिल्ली पहुंचे 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। दिल्ली हवाई अड्डे पर सभी यात्रियों की कोरोना वायरस की जांच का काम जेनिस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर को सौंपा गया है। सेंटर की संस्थापक के मुताबिक चार उड़ानों के 50 यात्रियों को क्वारंटीन किया गया है।