विविध भारत

आपस में टकराने से बचे इंडिगो-एयर डेक्कन प्लेन, महज 700 मीटर की दूरी पर थे दोनों

बांग्लादेश में इंडिगो-एयर डेक्कन प्लेन आपस में टकराने से बचे। कुछ इस तरह टला बड़ा विमान हादसा।

2 min read

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। इंडिगो और एयर डेक्कन के प्लेन ढाका के हवाईक्षेत्र में एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे, लेकिन आपस में टकराने से बाल-बाल बच गए। दोनों विमान के पायलट को एक स्वचालित चेतावनी प्रणाली से विमानों के आमने-सामने आने की सूचना दी गई, तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई।

2 मई की घटना

विमान नियमों के अुनसार दो विमानों के बीच जितना अंतर होना अनिवार्य बनाया गया है उसके अलग दोनों ही प्लेन एक-दूसरे के बेहद करीब थे। बता दें कि यह घटना दो मई की है। बांग्लादेश के हवाईक्षेत्र में इंडिगो का विमान कोलकाता से अगरतला जा रहा था। वहीं, एयर डेक्कन का विमान अगरतला से कोलकाता आ रहा था। इस दौरान दोनों प्लेन हवा में एक-दूसरे के नजदीक आ गए।

हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

दोनों विमान इतने करीब थे की कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। यह हादस कितना बड़ा हो सकता था इसे इस बात से ही समझा जा सकता है कि इंडिगो का एयरबस ए 320 विमान और डेक्कन का बीचक्राफ्ट 1900 डी प्लेन एक-दूसरे से महज 700 मीटर की दूरी पर थे।

700 मीटर का था अंतर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, '2 मई को एयर डेक्कन का जो प्लेने अगरतला की ओर उतर रहा था वह 9,000 फुट की ऊंचाई पर था। वहीं, इस दौरान इंडिगो का विमान उड़ान भर रहा था और उसकी ऊंचाई 8,300 फुट थी। दोनों के बीच महज 700 मीटर का अंतर था। तभी प्लेन में लगे टीसीएएस ने दोनों पायलटों को चेतावनी दी कि वह विमान को एक दूसरे से सुरक्षित दूरी पर ले जाएं।’

घटना की जांच जारी

वहीं, इंडिगो के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि की है। प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। डेक्कन के अधिकारी ने कहा कि यह घटना ‘एयरप्रॉक्स’ की घटना है। इस संबंध में जांच की जा रही है।

क्या होता है टीसीएएस?

टीसीएएस प्लेन में लगी एक मशीन है जो पायलटों को विमान के आसपास एयर ट्रैफिक की जानकारी देता है। साथ ही उन्हें आसपास में होने वाली किसी भी घटना की पहले की सूचना देता है, जिससे कोई दुर्घटना ना घटित हो सके।

क्या होता है एयरप्रॉक्स?

एयरप्रॉक्स से आशय ऐसी स्थिति से होता है जब दो विमान एक मानक दूरी से ज्यादा नजदीक आ जाते हैं।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का होगा हिसाब! सूचना आयोग ने एयर इंडिया से मांगी अहम जानकारी
Published on:
12 May 2018 11:22 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत