सीआईसी ने एयर इंडिया से प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। इससे पहले सूचना आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय को निर्देश दिया था कि पीएम मोदी के साथ विदेश यात्राओं पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम भी बताए जाएं। हालांकि पीएमओ ने सुरक्षा का हवाला दिया था, लेकिन मुख्य सूचना आयुक्त आरके माथुर ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया।