प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसमें करीब सात हजार जवान तैनात किए गए हैं। इनमें नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी बल और नेपाल सेना के जवान शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग और थल प्रहरी को भी जिम्मेदारी दी गई है। सुरक्षा के प्रबंध को लेकर जनकपुर सैनिक छावनी में तब्दील हो गया है। भारतीय वायुसेना के विमान ने जनकपुर में सुरक्षा व्यवस्था का हवाई मुआयना भी किया।