विविध भारत

कोरोनावायरसः बेंगलूरु में इन्फोसिस ने खाली की इमारत, संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया कर्मचारी

Coronavirus के Infosys ने उठाया बड़ा कदम बेंगलूरु स्थित कंपनी की इमारत को कराया खाली एक कर्मचारी के संदिग्ध के संपर्क में आने के बाद लिया फैसला

less than 1 minute read
इन्फोसिस

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( coronavirus ) का कहर देश के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। देश में अब तक 83 मामलों की जहां पुष्टि हुई है वहीं अब तक दो लोगों को कोरोनावायरस के चलते मौत भी हो चुकी है। इस बीच जो बड़ी खबर सामने आ रही है वो ये कि बेंगलूरु में इंफोसिस ( Infosys ) ने अपने एक सैटेलाइट कार्यालय की इमारत को खाली करा लिया है।

दरअसल कंपनी को ऐसी जानकारी मिली कि उसका एक कर्मचारी कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया था।

यह मामला तब सामने आया है जब कर्नाटक सरकार ने एयर कडीशंड स्थानों पर काम कर रहे आईटी और अन्य पेशेवरों को करीब एक हफ्ते के लिए घर से काम करने की सलाह दी है ताकि इस विषाणु के प्रसार को रोका जा सकें।

इन्फोसिस की ओर से जारी एक संदेश में कहा गया है, 'हमें आईआईपीएम इमारत के एक सदस्य की स्थिति के बारे में सूचना मिली है जो कोविड-19 के संदिग्ध मरीज के पास आया होगा।'

उधर कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक एहतियाती कदम के तौर पर आईआईपीएम इमारत को खाली करा लिया है। उन्होंने बताया कि इमारत को सैनिटाइज (रोग मुक्त) किया जा रहा है।'

इंफोसिस प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों से शांत रहने की अपील की है। कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित छह लोगों में से तीन आईटी क्षेत्र में काम करने वाले हैं।

आपको बता दें कि गुरुवार को ही सऊदी अरब से लौटे कलबुर्गी के 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली की 68 वर्षीय एक महिला की शुक्रवार की रात राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में हो गई थी।

Published on:
14 Mar 2020 05:52 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात