विविध भारत

हाई अलर्ट पर पंजाब के ये 4 शहर, एयरबेस और आर्मी कैंप भी आतंकियों के निशाने पर

पंजाब में हो सकता है बड़ा आतंकी हमला अमृतसर, पठानकोट, बटाला और गुरदासपुर आतंकियों के निशाने पर एयरबेस और आर्मी कैंप पर भी आतंकियों की नजर
less than 1 minute read
terror attack

नई दिल्ली। पंजाब को लेकर बड़ी ख़बर है। पंजाब के चार शहरों में आतंकी हमले (Terror Attack) का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अमृतसर, पठानकोट, बटाला और गुरदासपुर में आतंकी बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पठानकोट एयरबेस और आर्मी कैंप भी आतंकवादियों के निशाने पर हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी कभी भी इस बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं। खबर सामने आने के बाद पंजाब सरकार को भी इस बारे में उचित कदम उठाने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। बौखलाया पाकिस्तान अब सीमा से सटे भारतीय गांवों को अपना निशाना बना रहा है। LOC से सटे जम्मू-कश्मीर के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने सारी हदें पार कर दी हैं। पाकिस्तानी रेंजर्स ने गांव में काम कर रही एक जेसीबी मशीन पर मिसाइल दाग दी।

वहीं, उधर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाक अब सीमा से सटे भारतीय गांवों को अपना निशाना बना रहा है। LOC से सटे जम्मू-कश्मीर के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स गांव में काम कर रही एक जेसीबी मशीन पर मिसाइल दाग दी है। इस हमले में 7 गांव वाले जख्मी हो गए।

Updated on:
30 Sept 2019 07:44 pm
Published on:
30 Sept 2019 03:37 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर