राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं, कई लोगों के जान गंवाने की भूभी सूचना है। मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो प्रभावित लोगों को राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुट जाएं। गौरतलब है कि बिहार में असमानी आफत से भारी तबाही मची हुई है।