विविध भारत

अमरनाथ यात्रा पर हमले की फिराक में लश्कर, खुफिया जानकारी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगी खुफिया जानकारी से पता चला है कि लश्कर अमरनाथ यात्रा में पड़ने वाले पिस्सू टॉप और शेषनाग स्थानों पर हमले की फिराक में है।
2 min read
Jun 28, 2018
Amarnath
अमरनाथ यात्रा पर हमले की फिराक में लश्कर, खुफिया जानकारी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमला की साजिश रच रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगी खुफिया जानकारी से पता चला है कि लश्कर अमरनाथ यात्रा में पड़ने वाले पिस्सू टॉप और शेषनाग स्थानों पर हमले की फिराक में है। बता दें कि 3000 अमरनाथ श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार को रवाना हो चुका है।

वहीं, खुफिया विभाग से मिल इस बड़ी जानकारी के बाद सुरक्षा बलों के धार्मिक महत्व के कई स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा बलों के अनुसार यात्रा के दौरान कोई अनहोनी न हो, इस लिहाज से पहले से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा पूरे 60 दिन तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धालु दुर्गम रास्तों से होते हुए शिवलिंग के दर्शन करेंगे।

खुफिया विभाग ने एक जानकारी साझा करते हुए आशंका जताई है कि सुरक्षाबलों की चौकसी के चलते अगर आतंकी अमरनाथ यात्रा के दौरान हमला करने में नाकामयाब होते हैं तो वह अनंतनाग, पहलगाम और पुलवामा में किसी आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसके साथ ही आतंकियों की नजर कठुआ जिले के हीरानगर और सांबा जिले में आर्मी कैंपों पर जा सकती है। हालांकि हमले की आशंका के चलते सुरक्षाबलों को मुस्तैद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वहीं, हिज्बुल ने अमरानाथ यात्रा के दौरान कोई भी हमला करने से साफ इनकार किया है। इसको लेकर हिज्बुल ने एक आॅडियो पर जारी किया है। इस आॅडियो में हिज्बुल ऑपरेशनल कमांडर रियाज नाइकू कह रहा है कि अमरनाथ यात्रा उनका निशाना नहीं हैं और श्रद्धालु उनके मेहमान हैं।

Published on:
28 Jun 2018 12:05 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर