सुबह 11 बजे दिल्ली का सबसे गर्म इलाका पालम रहा जहां तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारी मुताबिक, पूर्व-मानसूनी स्थिति के मद्देनजर मंगलवार को दिल्ली के तापमान में आठ डिग्री तक कमी आई। इस सप्ताह तापमान 35 डिग्री से कम रहेगा। अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि बुधवार को शहर के विभिन्न जगहों में बारिश होगी। पिछले 24 घंटों में सफदरजंग का तापमान 3.4 मिलीमीटर, पालम का 0.6 मिलीमीटर, लोधी रोड का 7.7 मिलीमीटर और रिज इलाके में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।