नई दिल्ली। एक ओर जहां गर्मी की मार से राजधानी बदहाल है, वहीं आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को ब्लैक आउट का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार के अनुसार दिल्ली के ताप विद्युत संयंत्रों के पास बस दो ही दिन का कोयला स्टॉक शेष बचा है। ऐसे में दिल्ली में बिजली का बड़ा संकट खड़ा हा सकता है। यहां ताज्जुब की बात तो यह है कि विद्युत संयंत्रों के पास कोयले का यह संकट पिछले 10 दिनों से बना हुआ है, बावजूद इसके सरकारी स्तर पर कोई कदम नहीं उठाए गए।