पुलिस सूत्रों के अनुसार दो छात्राएं पिछले 17 जून को स्कूल से घर लौटते समय गायब हो गईं थी। परिजनों की खोजबीन के बाद भी छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस ने छात्राओं को 20 जून को बरामद कर लिया। छात्राओं से जब उनके गायब होने का कारण पूछा गया तो सबके होश उड़ गए। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि उनके साथ सामुहिक दुष्कर्म हुआ है। हालांकि शुरुआत में तो छात्राएं शर्म और बदमानी के डर से पुलिस से सच छिपाती रही, लेकिन बाद में एक छात्रा टूट गई और उसने पुलिस को अपने साथ घटी जुल्म की पूरी कहानी बताई।