कर्मचारी यूनियन नेता के अनुसार प्रबंधन ने कर्मचारियों से ग्रेड 13,500-25,520 को ग्रेड 14,000-26,950 के साथ जोड़ने की बात कही थी। बता दें कि ये कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से मेट्रो के अलग-अलग स्टेशनों पर हाथ पर काली पट्टी बांधकर डीएमआरसी प्रबंधन का विरोध कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल भी इन कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन डीएमआरसी प्रबंधन के आश्वासन पर यह हड़ताल टल गई थी।