हरियाणा की तीसरा शहर मेट्रो से जुड़ेगा
ग्रीन लाइन मेट्रो के शुरू होते ही हरियाणा का तीसरा शहर मेट्रो से जुड़ जाएगा। बहादुरगढ़ से पहले गुरुग्राम और फरीदाबाद दिल्ली मेट्रो से जुड़ चुके हैं। आपको बता दें कि मुंडका से बहादुरगढ़ के बीच 4 स्टेशन दिल्ली में, जबकि 3 बहादुरगढ़ के इलाके में हैं। शाम 4 बजे से सेक्शन आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यह मेट्रो एनएच 10 रूट से होती हुई आगे जाएगी। दिल्ली में इस मेट्रो के मुंडका, घेवरा, टीकरी कलां और टीकरी बॉर्डर पर स्टेशन होंगे।