10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में थे पति और लड़की और घर में अकेली थी पत्नी, तभी देर रात जो हुआ…

घर के बाहर सो रही अधेड़ महिला पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 28 Jun 2018, 8:57 AM IST

Married woman murder in Ambedkar Nagar UP crime news

दिल्ली में थे पति और लड़की, घर में अकेली थी पत्नी, तभी देर रात जो हुआ...

अम्बेडकर नगर. जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के नसरुल्लाह पुर गांव से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। नसरुल्ला पुर में मंगलवार देर रात को घर के बाहर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि नसरुल्ला पुर में विद्या देवी पत्नी राम दयाल निषाद अपने मकान के बाहर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला को देखने से पता चलता है कि उसके ऊपर पहले धारदार हथियार से हमला किया गया, क्योंकि महिला के दाहिने हाथ की एक अंगुली भी कटी हुई है और बाएं तरफ कंधे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच

रात में ही महिला की हत्या की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली, तत्काल इसकी सूचना डायल 100 को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम को दी गई और मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के समय महिला के ऊपर कई बार धारदार हथियार से वार किया गया और वार से अपने को बचाने के लिए महिला ने प्रयास भी किया था। सम्भवतः इसी दौरान महिला के दाहिने हाथ की एक उंगली कट गई और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आई। थानेदार ने बताया कि मृतक महिला का पति राम दयाल निषाद बाहर रहता है और मृतक महिला की 15 साल की एक लड़की भी है।

नहीं दर्ज हो सका मुकदमा

चूंकि महिला का पति और लड़की दिल्ली में रह रहे हैं और मौके पर महिला ही घर पर अकेली थी। हत्या के बाद महिला की तरफ से कोई पुलिस को तहरीर देने वाला नहीं है, जिसकी वजह से अभी तक पुलिस मुकदमा नही दर्ज कर सकी है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस इस मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने की कवायद में जुटी हुई है।