10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूख प्यास से तड़प कर हो गई वृद्ध की मौत, जिम्मेदारी से बचने के लिए प्रशासन बता रहा है ये वजह

70 साल से अधिक उम्र के गरीब वृद्ध व्यक्ति की दस दिन से अन्न का एक दाना न मिलने से मौत हो गई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 26 Jun 2018, 6:41 PM IST

Ambedkarnagar

Ambedkarnagar

अमनेडकर नगर. 70 साल से अधिक उम्र के गरीब वृद्ध व्यक्ति की दस दिन से अन्न का एक दाना न मिलने से मौत हो गई। भूख से हुई मौत की खबर के बाद जब मीडिया मौके पर पहुंची, तो लोगों ने इसकी जानकारी ली और मौके पर मौजूद लोगों को साफ बताया कि मौत भूख से हुई है। वहीं प्रशासन को जब घटना स्थल पर मीडिया के पहुंचने की जानकारी हुई तो आनन-फानन में राजस्व अधिकारी और राजस्वकर्मी वहां पहुंच कर इस मौत की वजह को बीमारी बताते हुए बचाव करने लगे।

परिजनों से बयान लिखवा बिना पीएम के ही करा दिया अंतिम संस्कार-

जिले के कोतवाली टांडा क्षेत्र के धौरहरा गांव में भूख से हुई वृद्ध की मौत की सूचना मिलने पर पहले तो प्रशासन को सूचना देना ही कठिन हो गया, क्योंकि एस डी एम टांडा का मोबाइल ही स्विचऑफ था और तहसीलदार पिछले कई दिनों से घर में वैवाहिक कार्यक्रम होने के नाते छुट्टी पर हैं। किसी तरह इस खबर की जानकारी नायाब तहसीलदार को मिली, जो तुरंत लेखपाल के साथ पहुँचकर वहां मृतक के घर वालों को समझा बुझा कर उनसे बीमारी से मौत होना लिखवाते हुए इसी आधार पर बिना पोस्टमार्टम कराए ही लाभ का अंतिम संस्कार करा लिया।

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र से विस्थापित कर बसाया गया था मृतक को-

टाण्डा तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी की धारा में बसा गांव माझा कला में आयी बाढ़ के कारण 1975 में जिला प्रशासन ने वहाँ से कुछ प्रभावित ग्रामीणों को धौराहरा गांव में विस्थापित कराकर फिर उनकी सुधि लेना गवारा नहीं समझा, जिसमें राम सुभग का परिवार भी यहाँ रहने लगा। प्रशासन ने इन्हें बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र से निकाल कर यहां बसा तो दिया, लेकिन इतने लम्बे समय के बाद तमाम योजनाओं के बावजूद इन्हें झोपड़ी ही नसीब रही। अपनी मेहनत मजदूरी करके अपनी जीविका चलने के साथ-साथ उम्र और गरीबी से बहुत कमजोर हो गए। साथ ही कई बीमारियों ने इन्हें घेर लिया, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते भूख और इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।

सगे बेटे की करतूत आई सामने-

मृतक राम सुभग के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों की शादी भी हो चुकी है| शादी होने के बाद बेटियां तो अपने ससुराल चली गईं और बेटे की शादी के बाद साथ में रहने लगा| पर धीरे-धीरे राम सुभग कमजोर होता चला गया, कोई खेती न होने के कारण पूरा परिवार मेहनत मजदूरी करके ही किसी तरह अपना पेट पालता था| इधर जब राम सुभग ज्यादा बीमार हो गया और घर में खाने की भी दुश्वारी होने लगी तो बेटा भी अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल चला गया| मजबूर और बीमारी से परेशान राम सुभग इस भयानक गर्मी में अपने टीन शेड में अकेले रहने को मजबूर हो गया| घर में खाने के लिए एक दाना भी नहीं था, राम सुभग की इस हालत पर पड़ोसी कभी कभार कुछ खाने को दे देते थे, लेकिन इलाज कराने वाला कोई नहीं था और गरीबी, भूख और बीमारी ने राम सुभग की जान ले ली|

राम सुभग की मौत के बाद मिडिया के डर से प्रशासन भी दरवाजे पर पहुंचा और मरने के बाद सहायता करने की बात करने लगा, लेकिन जब मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक से जानना चाहा की राम सुभग की मौत कैसे हुयी तो उन्होंने कहा ये तो जरूर कहा की इलाज के आभाव में मौत हुई है, लेकिन जब राम सुभग के घर में खाने का सवाल किया गया, तो उन्होंने कुछ न कहते हुए सब कुछ कह दिया। गरीब राम सुभग के पास राशनकार्ड के बजाय एक कागज का टुकड़ा मिला, जिसपर मार्च महीने तक राशन मिलना दर्ज है। उसके बाद राशन भी नहीं मिला। मौके पर पहुंचे नायाब तहसीलदार ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वे अभी नए आए हैं।